27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला अस्पताल में सिटी का बज गया बैंड : प्राइवेट केंद्रों की हो गई शुभ दीपावली
उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल में सिटी का बज गया बैंड : प्राइवेट केंद्रों की हो गई शुभ दीपावली

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल में सीटी का फिर बैंड बज गया। प्राइवेट जांच केंद्रों की दीपावली अब शुभ हो गई। धन तेरस की धन वर्षा 15 दिन तक मालामाल करेगी। जिला अस्पताल की सिटी स्कैन सेवा एक महीने से अधिक समय से तकनीकी खामियों से बाधित थी। हाय -तोबा के बाद सही हुई तो मुश्किल से पंद्रह दिन ही चल पाई की इसकी फिर सीटी बज गई। स्कैन सेवा ठप हो गई।

जिला अस्पताल में सिटी का बज गया बैंड : प्राइवेट केंद्रों की हो गई शुभ दीपावली

सात साल पुरानी सीटी स्कैन मशीन का एक्सरे ट्यूब खराब हो गया है। इस संबंध में सीएमएस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है, लेकिन 12 दिन का समय गुजर जाने के बावजूद सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी है। मजबूरन प्राइवेट सेंटरों में मरीज सीटी स्कैन करा रहे हैं। बारिश के दौरान सीटी स्कैन भवन की छत पर पानी भर जाने और दीवारों में सीलन होने की वजह से सीटी स्कैन मशीन में करंट उतरने लगा था।

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसीऔर कूलर बन गये हैं शो पीस

इस पर लगभग एक महीने के लिए सीटी स्कैन सेवा बंद रही थी। किसी तरह स्कैन सेवा शुरू की गई। एक पखवारे तक सीटी स्कैन मरीजों के हुए, लेकिन 17 अक्तूबर से सीटी स्कैन सेवा फिर से “9बंद हो जा सिम -सिम” हो गई। सीएमएस डॉ.एसडी त्रिपाठी ने बताया कि सीटी स्कैन की एक्सरे ट्यूब खराब हो गई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है। फिलहाल “सीटी स्कैन सेवा ठेंगा दिखा” रही है। सीएमएस के अनुसार बताया अभी 15 दिन का समय लगेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नें टिकटार्थीयों को किया एलर्ट: यदि प्रदेश पहुंचे समझो नंबर कटे

City News Uttar Pradesh

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh

डीएम रीभा ने लगाई फटकार: ‘चक दे बांदा’ में ढिलाई नहीं बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘पहल’ रंग लाई: मेडिकल कॉलेज में बन रही चाइल्ड इमरजेंसी से बड़ी राहत

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी : 24 साल से माननीय, 13 साल से जेल में, विधानसभा के बजाए जेल के बैरकों में बीत रहे दिन …

ब्रेकिंग न्यूज़