27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत चार लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिसंडा थाना क्षेत्र में ओरन रोड पर दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रैक्टर ट्रॉली सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में सभी को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 15-20 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया।जिसमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग दहीनवारा संस्कार के बाद घर लौट रहे थे। मृतक और घायल सभी सहेवा गांव के बताए जा रहे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : कलयुग में ‘राम वन’ कराएगा ‘त्रेतायुग’ की अनुभूति ! …

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल में प्रकाश द्विवेदी कर सकते है उजाला : पूरे बुंदेलखंड का है “जन दुलारा”

आनंदम सिटी या ठगी सिटी ? करोड़ों में लगाया चूना ! लूट का हाई प्रोफाइल खेल ?

City News Uttar Pradesh

बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान

चीते के समान हिंसक जानवर से आधा घंटा लड़ा बहादुर युवक: जानवर को दी गई सजा ए मौत

City News Uttar Pradesh

नशे में बाइक चलाना पड़ गया महंगा : बाइक डिवाइडर से टकराने में मासूम की मौत, पिता व मां समेत चार लोग घायल, शराब के नशे में पिता चला रहा था बाइक

ब्रेकिंग न्यूज़