चित्रकूट। भरतकूप थानातंर्गत गोड़ा में सोमवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई तो एक ऐसी बात पता चली जाे कि ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गई।

गोड़ा निवासी अवधेश आरख ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार तड़के करीब पांच बजे पत्नी रानी से झगड़े के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह काफी देर तक घर जब अवधेश कमरे से बाहर निकला तो आशंकित स्वजन उसे बाहर लाने के लिए मिन्नतें करते रहे। हालांकि सुबह शोरगुल मचने पर पड़ोसी और स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। इसके बाद भी अवधेश जब आहर नहीं निकला तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और फिर जो लोगों ने देखा तो सभी स्तब्ध रह गए।
दरअसल, अवधेश आरेख का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। इसके बाद घर में शाेक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि अवधेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता चुन्ना ने बताया कि अवधेश का सोमवार तड़के करीब पांच बजे पत्नी रानी से विवाद हुआ जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं, घटना को लेकर गांव में तरह-तहर की चर्चाएं हैं।

इनका ये है कहना: थानाप्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिता ने पूछताछ में जानकारी दी है कि पत्नी रानी को आशंका थी कि पति अवधेश के किसी से अवैध संबंध हैं जिसको लेकर अक्सर पति पत्नी में मारपीट व झगड़ा होता था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
