27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा नें भाजपा को 'पछाड़ने' की 'तैयारी' की तेज : एमएलसी चुनाव का फूंका मंत्र
उत्तर प्रदेश

सपा नें भाजपा को ‘पछाड़ने’ की ‘तैयारी’ की तेज : एमएलसी चुनाव का फूंका मंत्र

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिले में चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को पार्टी जिला कार्यालय में हुई रणनीति बैठक में एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने भाजपा को पछाड़ने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि “अधिक से अधिक स्नातक वोटरों को जोड़ना ही हमारी जीत की कुंजी है।”  बैठक में डॉ. यादव ने जिले में किए गए विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए अपील किया कि स्नातक पास या समकक्ष डिग्रीधारक सभी सपा के पक्ष में मतदान करें। इसके लिए कार्यकर्ताओं को वोटर बनाने वाले फार्म वितरित किए गए और जल्द से जल्द भरकर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।

सपा नें भाजपा को 'पछाड़ने' की 'तैयारी' की तेज : एमएलसी चुनाव का फूंका मंत्र

जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का फोकस केवल वोटर बनाने पर नहीं, बल्कि हर बूथ तक सक्रिय पहुँच बनाने पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर छात्र और स्नातक तक पार्टी का संदेश पहुँचाएँ और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। सपा ने स्नातक वोटर अभियान को हर बूथ, हर पंचायत और हर क्षेत्र तक फैलाने की रणनीति तैयार की है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि भाजपा को चुनौती देने के लिए कार्यकर्ताओं को हर संभव साधन और तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा।

सपा नें भाजपा को 'पछाड़ने' की 'तैयारी' की तेज : एमएलसी चुनाव का फूंका मंत्र

विशेषज्ञों का कहना है कि सपा की यह रणनीति एमएलसी चुनाव में उसकी पकड़ मजबूत कर सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां स्नातक वोटरों की संख्या अधिक है। पार्टी का ध्यान केवल वोटरों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि उन्हें सही दिशा में सक्रिय और प्रेरित करने पर है। सपा राष्ट्रीय छात्र सभा के सचिव प्रमोद राजा नें कहा की हमें पुनः इस सीट पर जीत का परचम लहराना है इसके लिये सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, इंद्रजीत यादव और शिवकरण पाल ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही ययुवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रमोद निषाद, नारायण त्रिपाठी, बलवान सिंह, आमिर खान सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव एजाज अहमद ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद की जन सभा होगी अभूतपूर्व : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh

पीडब्ल्यूडी का सड़क निर्माण में 95 लाख का घोटाला: मामला दबाने को “लक्ष्मी” का सहारा !

City News Uttar Pradesh

ईद उल फितर पर सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस: ड्रोन कैमरे भरते रहे उड़ान

ब्रेकिंग न्यूज़