- विनोद मिश्रा
बांदा। मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकने समेत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को लेकर जिला महिला अस्पताल में प्रशिक्षण में 21दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ।कार्यशाला में प्रसव की जटिलता और समस्याओं के निस्तारण के बारे में प्रशिक्षित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रसव पूर्व, प्रसव के दौरान एवं प्रसव उपरान्त प्रक्रिया को सुरक्षित बनाना है।

जिला महिला अस्पताल में इस प्रशिक्षण सत्र के समापन पर चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके0 पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में स्वास्थ्य कर्मियों जैसे स्टाफ नर्स, एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुशल यादव, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता अमन गुप्ता ने भी विषय वस्तु से संबंधित जानकारी दी एवं जटिलता का भौतिक और मौखिक प्रशिक्षण दिया।

जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार अमन गुप्ता व स्टाफ नर्स कामनी, शुभ्रा द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता अमन गुप्ता, मास्टर ट्रेनर डॉ पी0के0 पांडे, स्टाफ नर्स शुभ्रा व अन्य मौजूद रहे। समापन पर प्रशिक्षुओं को मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका सुनीता सिंह के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
