8
- शरद मिश्रा
बांदा। बड़ोंखर ब्लाक के ग्राम लोहरा में सुनीता देवी स्मृति बालीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। खिलाडियों नें हुनर दिखाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह नें प्रतियोगिता का आरंम्भ कराया।

कहा की खेल से दिमाग और शरीर का विकास होता है जो अच्छे विचारों को जन्म देता है। उन्होंने जोर दिया की ग्रामीण खेल कूद को बढ़ावा देने वालो का अभिनन्दन होना चाहिए।

प्रतियोगिताओं के क्रम में पड़वार (मध्यप्रदेश) का मुकाबला गोयरा सी टीम से और लोहरा बी से बदौरा “मध्यप्रदेश” से “लोहरा सी का मुकाबला इटवा” से हुआ। जिसमें इटवा पड़वार व लोहरा बी ने 2-1 से मुकबला जीता। कल क्वार्टर एवं सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले होगे।

इस अवसर पर आनन्द सिन्हा पूर्व बार संघ अध्यक्ष आनंद सिन्हा, वरिष्ठ कवि केशव तिवारी, साहित्य कार अरविंद, इंजीनियर अरविन्द शर्मा वरिष्ठ पत्रकार उरई अनिल शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, सबल सिंह, प्रधान सुरेश रैकवार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
