26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कोचिंग में छापा से हड़कंप : ताला लगाकर भागे सरकारी शिक्षक
उत्तर प्रदेश

कोचिंग में छापा से हड़कंप : ताला लगाकर भागे सरकारी शिक्षक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए शुक्रवार को कस्बे में जांच हुई। दो कोचिंग सेंटरों में सरकारी शिक्षक बिना पंजीयन पढ़ा रहे थे। शिक्षक ताला बंद कर भाग गए। कई सेंटरों में मानक नहीं मिले। शासन के निर्देश पर अवैध व बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने इसके लिए चार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जीआईसी ओरन के प्रधानाचार्य अजय प्रकाश ने शुक्रवार को ओरन कस्बा में कोचिंग सेंटरों की जांच की। एक कोचिंग सेंटर बिना पंजीयन के संचालित हो रहा था, जिसमें करीब 50 बच्चे पढ़ रहे थे।

कोचिंग में छापा से हड़कंप : ताला लगाकर भागे सरकारी शिक्षक

नोडल अधिकारी ने संचालक को एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। जांच में दो कोचिंग सेंटरों का पंजीयन तो था, पर मानक पूरे नहीं थे। इन्हें जल्द ठीक कराने को कहा। दो कोचिंग सेंटर संचालक सरकारी शिक्षक मिले, जो बिना रजिस्ट्रेशन के सेंटर चला रहे हैं। संचालकों को निरीक्षण की भनक पहले लग गई, तब तक ताला बंद कर वह भाग निकले। नोडल अधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटरों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। जांच में जो भी कोचिंग सेंटर में कमियां मिली हैं, उनकी रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी जा रही है। जांच में जीआईसी वीरा के प्रधानाचार्य लोकेश मिश्रा व पुलिस फोर्स मौजूद रही।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार’ : बिना परमिट की गाड़ी पर ‘लाखों’ का खेल, नियमों की उड़ी ‘धज्जियां’

City News Uttar Pradesh

यूक्रेन से प्रधानी चला रहीं यूपी की वैशाली यादव बुरी फंसी, जिला प्रशासन ने किया एक्शन का यह इंतजाम

चित्रकूट : कुख्यात डकैत बलखडिय़ा के मददगार को पांच साल की कारावास, पाठा के जंगलों में थी कभी नाम की दहशत …

City News Uttar Pradesh

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ? प्रशासनिक चौकीदार जानकर भी अनजान ?

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की ‘गर्जना’ से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर ‘फूटा बम’ !

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान: लोकसभा चुनाव में किसी से नहीं होगा गठबंधन, अकेले लड़ने का फैसला रहेगा अटल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़