28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
ठंड में राहत: प्रशासन ने शहर में चलाया कंबल वितरण अभियान, दी मानवता की मिसाल
उत्तर प्रदेश

ठंड में राहत: प्रशासन ने शहर में चलाया कंबल वितरण अभियान, दी मानवता की मिसाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह और जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

ठंड में राहत: प्रशासन ने शहर में चलाया कंबल वितरण अभियान, दी मानवता की मिसाल

सुबह-सुबह प्रशासनिक टीम महाराणा प्रताप चौराहा, रेलवे स्टेशन, महेश्वरी देवी मंदिर, रोडवेज बस स्टेशन और बाबूलाल चौराहा जैसे स्थानों पर पहुंची। यहां फुटपाथ पर रहने वाले गरीब और असहाय लोगों को कंबल देकर ठंड से राहत दी गई। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार और उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला भी मौजूद थे।

ठंड में राहत: प्रशासन ने शहर में चलाया कंबल वितरण अभियान, दी मानवता की मिसाल

सभी अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से कंबल बांटे और जरूरतमंदों का हाल-चाल जाना।कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी झलकी। एक बुजुर्ग महिला ने कहा, “यह कंबल हमारी ठंड से रक्षा करेगा।  प्रशासन ने हमारी सुध ली, इसके लिए हम बहुत आभारी हैं। आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि ठंड के दिनों में असहाय और जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने समाज के संपन्न वर्ग से भी गरीबों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएमओ के छापे से ‘हड़कंप’: ‘लापरवाही’ पर लगाई ‘क्लास’

City News Uttar Pradesh

बारिश के चलते दलित बस्ती में दल दल एवं सड़ांध : अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Banda : बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक : लापरवाही पर राज्य मंत्री और विधायक हुये खफा !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नाराज नदी में स्टीमर खराब,करेंगे आंदोलन ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़