City News Uttar Pradesh
विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन
उत्तर प्रदेश

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई ने पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्राचार्य को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में कई बुनियादी समस्याएं हैं जिनका समाधान शीघ्र होना चाहिए।

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय के छात्रावास, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, खेल के मैदान की बाउंड्रीवाल और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत की मांग की। कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय का छात्रावास वर्षों पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा, महाविद्यालय में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है और क्लासरूम तथा परिसर में स्वच्छता की स्थिति खराब है।

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

खेल मैदान की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण और महाविद्यालय की इमारतों की मरम्मत की भी मांग की गई है। कार्तिकेय गुप्ता ने कहा कि यदि इन मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे को लेकर परिषद सख्त कदम उठाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के कई प्रमुख पदाधिकारी और सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

इस मौके पर दिव्यांशु मिश्रा प्रांत सह संयोजक, सुभाष त्रिपाठी (तहसील संयोजक), श्लोक द्विवेदी (नगर महाविद्यालय संयोजक), हिमांश श्रीवास, युवराज सिंह, अभय साहू, निर्भय द्विवेदी, शिवम सिंह, अतुल तिवारी, सत्यम सिंह, गोविंद चौधरी, हिमांशु और सूरज सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

मासूम का अपहरण : एसपी अभिनंदन के निर्देश पर छह टीमों का गठन, पुलिस कर रही तलाश …

City News Uttar Pradesh

गजब: बुन्देलखंड का उद्धार, सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने होली पर बांटी खुशियां: उमड़ा जनसैलाब, दिया सौहार्द्र का संदेश

City News Uttar Pradesh

Banda : गैर इरादतन हत्या:भाई को सात वर्ष की सजा साथ में जुर्माना…

City News Uttar Pradesh

मौत की ‘क्लास’ का ‘खौफनाक सच’: कंडम स्कूलों में ‘पढ़ने’ को ‘मासूम’ मजबूर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़