25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
इंदिरा पार्क बना उपेक्षा का शिकार: स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदारों पर उठा सवाल !
उत्तर प्रदेश

इंदिरा पार्क बना उपेक्षा का शिकार: स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदारों पर उठा सवाल !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। देश की लौह महिला, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर शहर के बीचोबीच स्थित इंदिरा गांधी पार्क आज सिस्टम की सुस्ती का सबसे बड़ा सबूत बन चुका है। मंगलवार को कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने पार्क का औचक निरीक्षण किया और नज़ारा देख सन्न रह गईं जो देखा वह सफाई व्यवस्था पर करारा तमाचा था।

इंदिरा पार्क बना उपेक्षा का शिकार: स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदारों पर उठा सवाल !

जिस पार्क में इंदिरा गांधी जैसी महान नेता की प्रतिमा है, वहां न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही सौंदर्यीकरण का कोई नामोनिशान। जगह-जगह कूड़े के ढेर, टूटी बेंच, और सीवर का पानी बहता नजर आया। सबसे शर्मनाक दृश्य तब देखने को मिला जब देखा गया कि प्रतिमा के ऊपर बैठने वाले पक्षियों ने उसे गंदगी से ढंक दिया है।  जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा “यह इंदिरा गांधी का नहीं, बल्कि प्रशासन की संवेदनहीनता का स्मारक बन गया है। क्या महान नेताओं की विरासत के साथ ऐसा सलूक होगा ?” अगर शासन करोड़ों रुपये पार्कों के सौंदर्यीकरण पर खर्च कर रहा है, तो यह हाल क्यों है? यह अपमान है, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

इंदिरा पार्क बना उपेक्षा का शिकार: स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदारों पर उठा सवाल !

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने मांग कि, इंदिरा जी की प्रतिमा के ऊपर छतरी (कवर) लगाई जाए ताकि वह पक्षियों की गंदगी से सुरक्षित रहे। पार्क में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, टूटी रेलिंगों की मरम्मत और डेंटिंग-पेंटिंग कराई जाए और पार्क को सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। अगर सुधार नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे ! निरीक्षण के दौरान उनके साथ मौजूद पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, साद खान, अफ़नान हुसैन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा : पिकअप और ऑटो की टक्कर, छह की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

City News Uttar Pradesh

Banda- प्राथमिकता के साथ कराया जाए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान में बंद बांदा के युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, घरवाले रात-दिन बहा रहे है आंसू …

City News Uttar Pradesh

मौत पर भी मलाई: दो हजार ‘मुर्दे’ सरकार से उठा रहे थे पैसा, पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘मरौली खंड चार’ बालू खदान का ‘डीएम’ को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी ‘शैतान’ ?

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़