City News Uttar Pradesh
प्रेम की जीत या समाज का डर: मंदिर बना इश्क़ की मंज़िल, बंधनों को तोड़ रचाई शादी
उत्तर प्रदेश

प्रेम की जीत या समाज का डर: मंदिर बना इश्क़ की मंज़िल, बंधनों को तोड़ रचाई शादी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जब समाज ने दीवारें खड़ी कीं, तब प्रेम ने पुल बना लिए। जब रिश्तों पर पहरा बैठा, तब इश्क़ ने बगावत की। बांदा जिले के बबेरू कस्बे में प्रेम, साहस और सामाजिक व्यवस्था की भिड़ंत देखने को मिली, जब कमासिन थाना क्षेत्र के ममसी खुर्द गांव के युवक अभयराज (22) और चांदनी देवी (19) ने तमाम विरोधों के बीच मढ़ीदाई मंदिर में शादी रचाकर समाज को चुनौती दी।

प्रेम की जीत या समाज का डर: मंदिर बना इश्क़ की मंज़िल, बंधनों को तोड़ रचाई शादी

चार साल से प्रेम के रिश्ते में बंधे इस युगल ने पहले चित्रकूट कोर्ट में मैरिज फॉर्म भरा, और फिर बबेरू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मढ़ीदाई मंदिर को गवाह बनाकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और मांग में सिंदूर भरकर संस्कार और साहस की मिसाल पेश की। अभयराज बताते हैं चांदनी मेरे बड़े भाई की साली है, हम दोनों एक ही बिरादरी से हैं। पहले उसके घर वाले हमारी शादी के लिए तैयार थे, लेकिन बाद में उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। बात मारपीट तक पहुंच गई। चांदनी खुद फोन करके बोली मुझे ले जाओ, वरना ये लोग जान से मार देंगे।

प्रेम की जीत या समाज का डर: मंदिर बना इश्क़ की मंज़िल, बंधनों को तोड़ रचाई शादी

चांदनी का कहना है “मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। जब तक माता-पिता मानते रहे, तब तक ठीक था। जब उन्होंने जबरदस्ती करनी चाही, तो मैंने खुद को बचाने का फैसला लिया।” बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने स्पष्ट किया “लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है। मामला पूरी तरह वैध है।” इस बयान ने स्पष्ट कर दिया कि प्यार करने वालों को अब कानून से डरने की नहीं, समर्थन लेने की ज़रूरत है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला

वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जों का बोलबाला: 827 संपत्तियां सरकारी भूमि पर, प्रशासन मौन !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें समझाया : जान है तो जहांन है, करें यातायात नियमों का पालन

City News Uttar Pradesh

पुलिस ने 25 लाख की चोरी का किया बड़ा खुलासा: कब्जे से चांदी- सोने के जेवर बरामद

City News Uttar Pradesh

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू

Banda  : आश्चर्य, शासनादेश की अनदेखी कर जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी की अनुमति ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़