26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP: बसपा के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राम अचल राजभर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल…

 

– कुर्की आदेश के बाद पेश हुए थे कोर्ट में

लखनऊ : भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कुर्की के आदेश के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर को जेल भेजे द‍िया गया। एमपी एमएलए कोर्ट ने सोमवार को दोनों की संपत्ति कुर्क करने का दिया था आदेश। बताया जा रहा है कि दोनों आज कोर्ट में पेश हुए थे, जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दे दिया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर ने मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर के साथ अंतरिम जमानत की अर्ज़ी डाली थी। कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अर्ज़ी खारिज़ कर दोनों को जेल भेज दिया।

गौरतलब है क‍ि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने बसपा के तत्कालीन महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।

– यह है पूरा मामला

दरअसल, 22 जुलाई 2016 को दयाशंकर सिंह की मां तेतरी देवी ने हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई थी। इस मामले में नसीमुद्दीन और रामअचल राजभर के अलावा मेवालाल गौतम, नौशाद अली व एएस राव भी आरोपित हैं। आरोपितों के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने 12 जनवरी 2018 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। एफआइआर में तेतरी देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भी नामजद किया था। हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर नसीमुद्दीन और रामअचल राजभर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। उस दौरान आरोपितों ने दयाशंकर सिंह की मां, बहन व बेटी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। आरोप है कि भीड़ को हि‍ंसा के लिए उकसाया गया था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विद्या धाम समति का अंतरराज्यीय जनसंवाद : गूंजा शिक्षा, स्वास्थ, हिंसा और बदहाली का मुद्दा

City News Uttar Pradesh

राजस्थानी कला के करतब से चमकेगी बुंदेली साडी़यां …

News-महोबा के पूर्व एसपी पाटीदार पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पूछताछ के लिए नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !

नरक चतुर्दशी पर घर के बाहर जलाया दीपक, पटाखों की भी गूंज औऱ लुफ्त

City News Uttar Pradesh

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच “बम -बम” की गूंज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़