26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान
उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल का “सिटी स्कैन ढाई माह से अधिक समय से सिटी नहीं बजा” रहा। मरीज सिटी के लिये परेशान हैं। सीटी स्कैन सेवा ठप हो गई। दरअसल सात साल पुरानी सीटी स्कैन मशीन का एक्सरे ट्यूब खराब हो गया है। सीएमएस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं, लेकिन दो माह से ज्यादा का समय गुजर जाने के बावजूद सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी है। मजबूरन प्राइवेट सेंटरों में तीमारदार अपने मरीजों का सीटी स्कैन करा रहे हैं।

जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान

बारिश के दौरान सीटी स्कैन भवन की छत पर पानी भर जाने और दीवारों में सीलन होने की वजह से सीटी स्कैन मशीन में करंट उतरने लगा था। इस पर लगभग एक महीने के लिए सीटी स्कैन सेवा बंद रही थी। किसी तरह से सीटी स्कैन सेवा शुरू की गई। एक पखवारे तक सीटी स्कैन मरीजों के हुए, लेकिन 17 अक्तूबर से सीटी स्कैन सेवा फिर से बंद कर दी गई है।

जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान

सीएमएस डॉ.एसडी त्रिपाठी ने बताया कि सीटी स्कैन की एक्सरे ट्यूब खराब हो गई है। उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत करा दिया गया है। कहा कि सीटी स्कैन मशीन सात वर्ष पुरानी हो चुकी है। इसके चलते अक्सर मशीन में फाल्ट होता रहता है। इधर, सीटी स्कैन सेवा ठप होने की वजह से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ रहा है। वहां पर सीटी स्कैन के नाम पर प्रति मरीज 2500 रुपये लिए जा रहे हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानसून नें दे दी दस्तक : गर्मी से राहत पर जलभराव से कडुवाहट

City News Uttar Pradesh

बांदा में रहस्मयी तरीके से लापता हुए एक ही परिवार के पांच लोग, एक माह बीतने पर भी नहीं लगा सुराग

जलवा तेरा जलवा : बुंदेलखंड के 979 गांवों में महिलाओ की सरकार …

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने ‘संभाली’ कमान: पुरुषों का ‘गढ़’ टूटा

City News Uttar Pradesh

Banda : सब्जी किसानों की किस्मत हुई लाक डाउन, आढ़तियों की चांदी …

कारीगरों ने हड़पी 18 किलो चांदी: सुनार ने दर्ज कराई एफआईआर

ब्रेकिंग न्यूज़