City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक ने योगी सरकार पर किया हमला, इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा, बिना कमीशन नहीं होता काम …

 

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने एक विवादित बयान जारी कर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। श्याम प्रकाश ने ट्वीट कर कहा कि मनरेगा एक महामारी की तरह हो गई है, इसमें सरलीकरण और सुधार किया जाये अथवा बंद कर दिया जाए। उन्होंने सरकारी सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी बिना कमीशन काम नहीं करते हैं। कमीशन देने के लिए प्रधानों को फर्जी जॉब कार्ड से भुगतान कराना पड़ता है। बीजेपी विधायक ने कहा कि समय पर भुगतान न होने के कारण लोग काम करने को तैयार नहीं है।


इससे पहले बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा जितना इस समय देख और सुन रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिससे शिकायत करो वह खुद वसूली कर लेता है। श्याम प्रकाश के इस बयान ने अपनी सरकार पर आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया।


बता दें कि अक्सर विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले हरदोई जनपद की गोपामऊ सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने महामारी कोरोना वायरस से जंग में पहले विधायक निधि से 25 लाख रुपये दिए लेकिन जब और फंड जुटाने के लिए सरकार ने विधायक व सांसद निधि में कटौती का प्रस्ताव पास किया, तो इन्होंंने अपने धन का सही उपयोग न होने का आरोप लगाकर जिला प्रशासन से धन वापस करने की मांग कर डाली। मामला जब मीडिया की सुर्ख़ियों में आया और इनकी जमकर फजीहत हुई और अब सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने के कृत्य के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नोटिस जारी कर इनसे जवाब तलब किया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामायण काल की चित्रकूट में मिली प्राचीन गुफा: प्रशासन हरकत में आया

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh

Rahul Dravid said on India-New Zealand match being drawn, our young players are better

City News Uttar Pradesh

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले प्रधानमंत्री मोदी : वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं बेहाल !

फर्जी ‘अफसरों’ का आतंक: आरटीओ, एसडीएम व माइंस अफसर बन चला रहे थे ‘धन उगाही’ का सिंडिकेट’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़