31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय भ्रमण प्रस्तावित है। 17 फरवरी को आ रहे हैं। यहां मुख्यालय में महाराणा प्रताप चौक में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद “ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग” जाएंगे। यहां तीन दिन दिवसीय कालिंजर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटा है।

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन
CM Yogi’s proposed Banda tour: Kalinjar Festival will be inaugurated on February 17

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को बांदा आएंगे। यहां के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से डीएम आवास और जेएन कॉलेज होते हुए सड़क मार्ग से महाराणा प्रताप चौक पहुंचेंगे।

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन
CM Yogi’s proposed Banda tour: Kalinjar Festival will be inaugurated on February 17

चौराहे में मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग जाएंगे। दुर्ग में तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव है, जो 17 से 19 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं को रेखांकित करने वाले स्टाल भी लगाए जाएंगे। कालिंजर महोत्सव की तैयारी के सिलसिले में मंगलवार को विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में विभागों की बैठक हुई।

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन
CM Yogi’s proposed Banda tour: Kalinjar Festival will be inaugurated on February 17

महोत्सव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा हुई। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि 16 फरवरी तक हर हालत में स्टाल लगाए जाएं। जीआईसी ग्राउंड में हेलीपैड का निर्माण करा रहे पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता इंजीनियर आरआर मथुरिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 17 फरवरी को प्रस्तावित है। इसी वजह से यहां हेलीपैड का निर्माण करा कर तैयारियां की जा रही हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र से की मुलाकात : संगठन मजबूती की जताई आस

City News Uttar Pradesh

तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया: वोटिंग खत्म होते ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

आयुक्त आर.पी सिंह करेंगे भागीरथ तपस्या: श्वेत क्रांति की तभी उनकी पूरी होगी इच्छा

City News Uttar Pradesh

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

किसान आसमां से गिरकर खजूर में अटके : यूरिया की मोहबब्त बेवफा हो गई

City News Uttar Pradesh

ठंड का प्रहार: बर्फीली हवाओं ने ‘रुतबा’ जमाया, सूर्य ढलते ही ‘तापमान’ धड़ाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़