City News Uttar Pradesh
बांदा में 'नकली' पटाखों की 'बिक्री' से लाखों की ठगी: पचास प्रतिशत 'पटाखे' निकले 'फुस्स' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘नकली’ पटाखों की ‘बिक्री’ से लाखों की ठगी: पचास प्रतिशत ‘पटाखे’ निकले ‘फुस्स’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दीपावली पर्व पर “जीआईसी ग्राउंड” में “सजे पटाखा बाजार में नकली पटाखों की बिक्री का बड़ा मामला” सामने आया है, जिसमें शहर के हजारों खरीदार “ठगी का शिकार” हो गए। करोड़ों की बिक्री वाले इस बाजार में “बिके करीब पचास प्रतिशत पटाखे गुणवत्ता विहीन और फुस्स” निकले।दीपावली पर पटाखा बाजारों में छाया उत्सव का माहौल: कारोबार एक करोड़ के पार !हर साल की तरह इस बार भी लोगों ने “बढ़-चढ़कर खरीदारी” की। एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक मध्यमवर्गीय परिवार ने डेढ़ हजार से दो हजार रुपये तक के पटाखे खरीदे और “झोला भर-भर कर घर” ले गया। लेकिन “लक्ष्मी-गणेश पूजन” के बाद जब लोग “बच्चों के साथ पटाखे जलाने लगे तो उन्हें घोर निराशा हाथ” लगी।दिवाली पर सजा पटाखों का बाजार, ड्रोन और मिसाइल पटाखों की काफी डिमांडफुलझड़ियां “फूल खिलाने से पहले ही बुझ” गईं, महंगे “मेहताब एक इंच जलते ही खत्म” हो गए और उनके अंदर से बालू निकली। अनार और अन्य पटाखों में न तो धमक थी और न ही रोशनी। पटाखों की इस “दुर्दशा के बाद शहर के पचास प्रतिशत से अधिक लोगों ने खुद को ठगा हुआ महसूस” किया। “बच्चों की खुशियों पर पानी फिर” गया।बांदा में 'नकली' पटाखों की 'बिक्री' से लाखों की ठगी: पचास प्रतिशत 'पटाखे' निकले 'फुस्स' !आरोप है कि विक्रेताओं ने असली के दाम पर नकली और मिलावटी पटाखे बेचकर लाखों रुपये की ठगी की है। इस पूरे मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि लाइसेंस तो बांटे गए लेकिन गुणवत्ता की कोई जांच नहीं की गई। पीड़ित “खरीदारों ने प्रशासन से दोषी विक्रेताओं पर कार्रवाई और उनके लाइसेंस निरस्त करने की मांग” की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: भाजपा विधायक माधुरी वर्मा तथा बसपा के पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय सपा में शामिल

संत भरतदास की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम: पूर्व सांसद पर विवादित टिप्पणी से सुलग रहा माहौल !

City News Uttar Pradesh

News : बसपा सुप्रीमो मायावती ने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- मुफ्त में हो टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह सख्त : तिंदवारी खंड विकास कार्यालय का किया निरीक्षण, गैरहाजिर सचिवों का रोका वेतन …

रामायण मेला में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत महाराज राजू दास करगें शिरकत

City News Uttar Pradesh

पिता व चाचा की इन हरकतों से तंग दो बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़