26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा के गांव चलो अभियान से सत्ता परवान की दो दिन में ही समीक्षा: समझाया उद्देश्य
उत्तर प्रदेश

भाजपा के गांव चलो अभियान से सत्ता परवान की दो दिन में ही समीक्षा: समझाया उद्देश्य

प्रकाश द्विवेदी सदर विधायक बांदा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नें गांव चलो अभियान से सत्ता के परवान चढ़ने के प्रयासों की समीक्षा की। दिशा निर्देश दिये गये। चिंतनीय विषय यह रहा की दो दिन पूर्व ही जारी इस कार्यक्रम में क्या खामियां रह गई की तत्काल समीक्षा बैठक की आवश्यकता पड़ गई। खैर कुछ न कुछ तो लापरवाही सामने आई ही होगी ? अन्यथा दो ही दिन में समीक्षा का क्या तर्क औऱ कुतर्क ?

भाजपा के गांव चलो अभियान से सत्ता परवान की दो दिन में ही समीक्षा: समझाया उद्देश्य
BJP’s Gaon Chalo campaign to review power gains in two days: Objective explained

समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने अभियान कहा कि जिले के सभी 1389 बूथों में संगठन द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को प्रवासी के रूप में लगाया गया है। मंडल प्रवासियों द्वारा बूथों में जाकर 24 घंटे के प्रवास के अन्तर्गत बूथ क्षेत्र स्थित मठ-मंदिरों में स्वच्छता अभियान, बूथ समिति की बैठक, सायंकालीन अलाव बैठक, अभियान की रिपोर्ट सरल ऐप में लोड करने आदि गतिविधियों की जानकारी ली।

सुनील पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा

कहा कि प्रवास के दौरान 24 घंटे समय दें। देते हुए पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यों को गंभीरता से करें। उन्होंने कहा कि भारत के इस अप्रतिम विकास माडल को जनजन तक ले जाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में पुन: जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा “गांव चलो अभियान” चलाया जा रहा है।

भाजपा के गांव चलो अभियान से सत्ता परवान की दो दिन में ही समीक्षा: समझाया उद्देश्य
BJP’s Gaon Chalo campaign to review power gains in two days: Objective explained

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें किया। इस दौरान जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक राजेश सेन, सह संयोजक पंकज रैकवार, जिला उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, निखिल सक्सेना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर ‘संकट’ में बने ‘संबल’: निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथ

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट मंडल में गर्मी से 36 की मौत: गर्म हवाओं का तांडव बन गया यमराज

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुर्दों नें किया मनरेगा मजदूरी, लाखों का भुगतान: जांच नहीं चढ़ी परवान !

शौहर ने मोबाइल से दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला, सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना

City News Uttar Pradesh

बांदा में पानी की रंगबाजी शहर के लिये बनी तंगबाजी: पानी को तरस रही 50 हजार आबादी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़