27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से औद्योगिक क्रांति: 1483 करोड़ का हुआ निवेश
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से औद्योगिक क्रांति: 1483 करोड़ का हुआ निवेश

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कभी सूखे, पलायन और पिछड़ेपन के लिए पहचाना जाने वाला “बुंदेलखंड अब बदलाव” की ऐसी “इबारत” लिख रहा है, जो आने वाले “वर्षों में इसकी पहचान” बदल सकती है। बीते “नौ वर्षों में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और औद्योगिक कॉरिडोर” के निर्माण ने जिले को सीधे “राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़” दिया है, जिससे निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है और औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिली है। जिला उद्योग विभाग के अनुसार इस अवधि में 1483.38 करोड़ रुपये के 107 निवेश समझौते अंतिम रूप ले चुके हैं, जिनसे 3739 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से औद्योगिक क्रांति: 1483 करोड़ का हुआ निवेशइनमें से 70 परियोजनाओं का भूमि पूजन हो चुका है और वे जल्द ही संचालन में आने वाली हैं, जिनमें 995.03 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और करीब 2119 लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि 54 परियोजनाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिनमें 563.45 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है और 1590 लोगों को रोजगार मिल चुका है। उप-आयुक्त गुरुदेव रावत ने इसे जिले के औद्योगिक विकास की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब अन्य राज्यों के निवेशक भी बाँदा में निवेश के लिए रुचि दिखा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में और बड़े प्रोजेक्ट्स की संभावना है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से औद्योगिक क्रांति: 1483 करोड़ का हुआ निवेशबुंदेलखंड क्षेत्र में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाओं ने निवेशकों को विशेष रूप से आकर्षित किया है। यही वजह है कि इस सेक्टर में सबसे अधिक निवेश देखने को मिल रहा है। पैलानी क्षेत्र के अलोना गांव में अवाडा ग्रुप ने 350 करोड़ रुपये की लागत से 70 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है।

चित्रकूट बनेगा 'सौर ऊर्जा' का नया हब: 3400 एकड़ में सजेगा 800 मेगावाट का सोलर प्लांटवहीं सनस्योर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने खप्टिहा कला गांव में 15-15 मेगावाट के दो सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए हैं, इसके अलावा बबेरू क्षेत्र में 183.70 करोड़ रुपये की लागत से 35 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया है और नरैनी क्षेत्र में रिमझिम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड भी एक बड़े सोलर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इन परियोजनाओं से न केवल औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : डकैत गौरी यादव के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस ने 12 घंटे में शातिरों को किया गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज

City News Uttar Pradesh

शासन की समीक्षा में विकास कार्य में बांदा की हुई किरकिरी: डांट पड़ी तो “भैरम” याद आये ?

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

मंत्री रामकेश औऱ विधायक प्रकाश मुख्यालय को बना रहे ब्यूटीफुल: किया भूमि पूजन

City News Uttar Pradesh

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़