- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू विधानसभा के बीस सेक्टरों की समीक्षा कर पूर्व विधायक विशंभर यादव ने लोगों को सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं वहीं पूर्व में जनता को भरोसा दिया था कि सत्ता में आने के बाद महंगाई खत्म करेंगे। लेकिन आज जब जनता महंगाई की मार से परेशान है तो उनके मुंह से एक शब्द महंगाई को लेकर नहीं निकल रहा है।महंगाई डायन खाये जात है।

शुक्रवार को बबेरू विधानसभा क्षेत्र के बीस सेक्टरों की समीक्षा का कार्यक्रम पूर्व विधायक विशंभर यादव के नेतृत्व में हुआ। इन दौरान गांव के लोगों से मिलकर पूर्व विधायक ने सपा कार्यकाल में जनहित की लागू योजनाओं को बताते हुए कहा कि सपा सरकार बनी तो एक बार फिर लोगों योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इसी के साथ पूर्व विधायक ने महंगाई पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जिंहोने जनता को महंगाई खत्म करने की बात गुमराह कर वोट लिया और आज सत्ता में बैठ गए हैं। लेकिन अब किसी के मुंह से महंगाई को लेकर एक शब्द तक नहीं निकल रहा है। जनता महंगाई की मार से परेशान हो रही है।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह सरकार सरकारी सम्पति को पूंजीपतियों को बेंचकर अपना खजाना भर रही है और युवाओं को रोजगार तक नहीं दे पा रही है। इस दौरान विजयपाल यादव, अजीत यादव, कमल पाल, महेंद्र यादव, बाला पटेल, पप्पू पटेल, शिवबहादुर यादव, अखिलेश पाल, इंद्रपाल यादव सहित जोन सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
