30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
आसमान से बरस रही है 'आग': इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब 'गर्मी' ने छीनी 'चैन की सांस'
उत्तर प्रदेश

आसमान से बरस रही है ‘आग’: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब ‘गर्मी’ ने छीनी ‘चैन की सांस’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जैसे-जैसे सूरज आग उगल रहा है, वैसे-वैसे ज़िंदगी सिसकियों में ढलती जा रही है। गुरुवार को बांदा में गर्मी ने 45.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में पारा 48 तक पहुंच सकता है। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में एक जलती हुई हकीकत बन चुका है।

आसमान से बरस रही है 'आग': इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब 'गर्मी' ने छीनी 'चैन की सांस'

गर्मी का असर सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं रहा, अब तो पशु-पक्षी और बेज़ुबान अन्ना जानवर भी तड़प रहे हैं। खेतों और गलियों में भटकते ये मूक प्राणी अब बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। गड्ढों में जमा कीचड़ तक चाटने को मजबूर हैं, क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं।

बांदा में नौ तपा के दूसरे दिन भी प्रचंड कहर : जनता में हाय - दईया का आलम

मानव जीवन में भी हालात गंभीर हो चले हैं। सुबह से ही सूरज मानो सिर पर चढ़ा बैठा हो। घरों से निकलना खतरे से खाली नहीं। लोग सिर पर गीली साफी या तौलिया डालकर काम पर निकल रहे हैं। अधिकतर घरों में कूलर और पंखे भी इस आग बरसाते मौसम के सामने बेबस नजर आ रहे हैं।

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवनबु/0258जुर्ग रामदीन (65) कहते हैं “पचास साल में ऐसा सूरज नहीं देखा बेटा, न खेतों में हरियाली बची, न कुओं में पानी। अब तो जानवर भी खेतों से निकल कर हमारे दरवाजे आकर खड़े हो जाते हैं प्यास बुझाने के लिए।” शहर के मोहल्लों में हैंडपंप सूखने लगे हैं।

आसमान से बरस रही है आग: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब गर्मी ने छीनी 'चैन की सांस'जल संस्थान की पाइपलाइन भी कई इलाकों में जवाब दे चुकी है। ऐसे में प्रशासन और समाजसेवियों से अपील है कि इन कठिन परिस्थितियों में बेजुबानों और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शहा के अनुसार, “गर्मी का प्रकोप अगले दो दिनों में और विकराल हो सकता है। सावधानी और सजगता ही इस समय सबसे बड़ा हथियार है।”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन का ‘आखिरी’ सोमवार: शिव मंदिरों में ‘उमड़ा आस्था’ का सैलाब, हर-हर ‘महादेव’ के गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : शहादत दिवस मनाने को भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना से पहले हुई जब्त, आरोपित को भेजा गया जेल …

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि का ‘नववर्ष’ समारोह: सौहार्द, संवाद और संकल्प का बना ‘संगम’

City News Uttar Pradesh

Banda : निविदा के तहत लगी विभागीय गाड़ियों का आज से जाम होगा चक्का…

City News Uttar Pradesh

बांदा में लाल सोना की काली छाया फिर बिखेरेगी चमक ! …

City News Uttar Pradesh

विलुप्त हो रही फिजा को महकाने वाली चावल की खुशबू ! …

ब्रेकिंग न्यूज़