26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
फसल बीमा 'घोटाला': दो लाख किसानों के 'खाते' अब 'जांच' के 'राडार' पर
उत्तर प्रदेश

फसल बीमा ‘घोटाला’: दो लाख किसानों के ‘खाते’ अब ‘जांच’ के ‘राडार’ पर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जिसे “किसानों की सुरक्षा” का सबसे “बड़ा सहारा” माना जाता रहा, अब “भ्रष्टाचार और धांधली का हॉटस्पॉट” बन गई है।। महोबा में “40 करोड़ रुपये के घोटाला खुलासे ने तहलका” मचा दिया, अब “बांदा में दो लाख किसानों के खातों की गहन जांच” के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बीते और वर्तमान वर्ष के “मुआवजे की हर डिटेल पर रेड डालने” जा रही है।

फसल बीमा 'घोटाला': दो लाख किसानों के 'खाते' अब 'जांच' के 'राडार' पर

किसानों के खातों, खतौनी और आधार कार्ड की पूरी जांच होगी। एक ही जमीन से दो बार बीमा या दो अलग-अलग फसल दिखाकर लाभ लिया गया हो तो उसका पता लगाया जायेगा। बंजर या पर्ती भूमि को उपजाऊ दिखाकर मुआवजा लेने वालों की पहचान होगी।

फसल बीमा 'घोटाला': दो लाख किसानों के 'खाते' अब 'जांच' के 'राडार' पर

जिले के कुल 2,88,099 किसानों में से हर साल लगभग डेढ़ लाख किसान अपनी फसलों का बीमा करवाते हैं। बीते साल, 1,45,243 किसानों में से 1,22,096 किसानों ने फसल नुकसान का दावा किया, और यूनिवर्सल सोंपो जनरल बीमा कंपनी ने 8.2 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया। इस साल भी खरीफ सीजन में 1,43,184 किसानों ने बीमा करवाया, जिसमें से 29,012 किसानों को अब तक 2.6 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। लेकिन अब कृषि विभाग ने सघन जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

फसल बीमा 'घोटाला': दो लाख किसानों के 'खाते' अब 'जांच' के 'राडार' पर

अधिकारियों का कहना है कि करीब डेढ़ लाख किसानों के आवेदन, खातों और मुआवजे की पूरी प्रक्रिया जांची जाएगी। देखना यह है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कितना ‘बड़ा होगा और कितने किसानों की मुश्किलें’ सामने आएंगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित

बांदा में माता बनी कुमाता : दो वर्ष के अपने बच्चे को नदी में फेंक कर दी हत्या …

डीएम दीपा रंजन नें खटान पेयजल योजना देखी : मैन पावर बढ़ाने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

सूने घर में इण्टर के छात्र ने फांसी लगाकर घटना को दिया अंजाम, पिता ने देखा तो मचा कोहराम

तालाब किनारे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ईरानी गैंग का पर्दाफाश: सर्राफा कारोबारियों को बनाते थे निशाना, पुलिस द्वारा ‘जेवर’ बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़