24.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अरबों की पंचायत भूमि पर 'अवैध साम्राज्य': 34 कब्जाधारकों पर 'बुलडोजर' की तैयारी
उत्तर प्रदेश

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘अवैध साम्राज्य’: 34 कब्जाधारकों पर ‘बुलडोजर’ की तैयारी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “सरकारी ज़मीनों की खुली लूट” अब एक “भयानक सच” बनकर “सामने” आ गई है। “जिला पंचायत की अरबों रुपये की बेशकीमती भूमि” को वर्षों से “निजी जागीर की तरह हड़पा” जा रहा था और “प्रशासन मानो आंखों पर पट्टी बांधे बैठा” रहा। “फूटाकुआं और जमुनीपुर बाईपास रोड पर फैला यह अवैध कब्जा” अब इतना बड़ा हो चुका है कि “सरकारी ज़मीन पर पक्के, बहुमंजिला भवन तक खड़े” कर दिए गए।

अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'

अब जब “मामला उजागर” हुआ है, तो “प्रशासन हरकत” में आया है। जिला पंचायत के कार्य अधिकारी सुजीत कुमार ने 34 अवैध कब्जाधारकों को नोटिस थमा दिया है। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है की एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने भूखंडों के वैध अभिलेख प्रस्तुत करो। अन्यथा पुलिस बल के साथ बुलडोजर कार्रवाई तय है और अवैध कब्जा हटाने के साथ अर्थदंड भी वसूला जाएगा। तीन दिन पूर्व जिला पंचायत के कार्य अधिकारी ने अवर अभियंता एवं कर्मचारियों के साथ फूटाकुआं और जमुनीपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया।

अरबों की पंचायत भूमि पर 'अवैध साम्राज्य': 34 कब्जाधारकों पर 'बुलडोजर' की तैयारी

जिला पंचायत की भूमि पर पक्के मकान, दुकानें और निर्माण कार्य धड़ल्ले से खड़े मिले। कहीं सीमांकन गायब था, तो कहीं सरकारी ज़मीन को निजी प्लॉट बताकर बेचा जा चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कब्जा “रातों-रात” नहीं हुआ, बल्कि वर्षों से “देखो और भूल जाओ” की नीति के तहत “फलता-फूलता” रहा। कार्य अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा है कि शासन के निर्देश पर जिला पंचायत की सभी ज़मीनों का सत्यापन कराया जा रहा है। अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी: शिनाख्त कराने में जुटी पुल‍िस

विधायक प्रकाश द्वारा राशन वितरण : लाभार्थियों के चेहरे “कमल से खिले” !

City News Uttar Pradesh

नदी में डूबकर तीन दोस्तों की मौत: शवों को देख परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

Banda : निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुरू होगा सिलसिला, सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया योजना का शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh

महोबा : नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों से 80 हजार की लूट, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी …

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश : मास्क न लगाने वालों पर तत्काल किया जाए जुर्माना, 30 अप्रैल तक सभी स्कूल भी बंद …

ब्रेकिंग न्यूज़