23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा भीतर घात से जूझ रहीं है। चुनाव प्रचार में पार्टी से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता गायब है ! इसका कारण पार्टी प्रत्याशी गीता साहू के पति मोहन साहू का कथित अहंकारी होना है ? सपा सूत्रों की माने तो पार्टी कार्यकर्ता नाराजगी मुद्रा में प्रत्याशी के खिलाफ जमकर बाहें सिकोड़े हुये है !

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता
SP candidate Geeta Sahu upset with party’s infighting? Cadre base workers are not engaged in campaigning

सपा खेमे से छानकर आ रहीं खबरों की “सच के दर्पण” में देखा जाये तो निवर्तमान अध्यक्ष मोहन साहू नें अपने पिछले चुनाव में घोषणा किया था की वह पालिका का अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे ? लेकिन इस बार पहले आपनें लिये टिकट मांगा। महिला सीट होने पर साम -दाम अपनाकर अपनी पत्नी गीता को टिकट झटक लाये।

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता
SP candidate Geeta Sahu upset with party’s infighting? Cadre base workers are not engaged in campaigning

बताया तो यहां तक जा रहा है की कुछ सपा नेता मोहन साहू के पिछले चुनाव, जिसमें उन्होंने कहाथा अगला चुनाव पालिका का नहीं लडूंगा की वीडियो किलिप भी आपस में दिखा रहे है? दरअसल सपा में काफी बड़ा विद्रोह इसी को लेकर है की “वादे से मुकर अपनी गीता के लिये टिकट झटका”, इसलिये नाराज कार्यकर्ता जीत की राह में “अटका डालने की पुरजोर जन वकालत” कर रहे हैं ?

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता
SP candidate Geeta Sahu upset with party’s infighting? Cadre base workers are not engaged in campaigning

सपा में प्रचार के लिये कार्यकर्ताओं का अकाल सा है ? कथित तौर पर इसकी भरपाई भाड़े के पुरुष एवं महिला मजदूरों के माध्यम से की जा रहीं है ! समाजवादी टोपी पहना लल्ले गुरु के रोल में कर दिया गया है। गिने -चुने कार्यकर्ता से इतर देखा जाये तो अहम् कार्यकर्ता अदृश्य से हैं ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा में होगा “आया राम गया राम” : मयंक को साइकिल पर चढ़ाने का प्रयास ?

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान के गर्म तेवरों नें बुंदेलखंड में बर्बादी का किया शुरू तांडव !

जिला प्रशासन खबरदार : गौशालाओं में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज

चित्रकूट मंडल में 50 साल बाद पिघली ‘चकबंदी’ की बर्फ: 380 गांवों को मिलेगा ‘डिजिटल सहारा’

City News Uttar Pradesh

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़