23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम का आदेश बांदा में हुआ फेल : मूल तैनाती पर चिकित्सकों ने अभी तक नहीं किया ज्वाइन
उत्तर प्रदेश

सीएम का आदेश बांदा में हुआ फेल : मूल तैनाती पर चिकित्सकों ने अभी तक नहीं किया ज्वाइन …

 

– चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए थे आदेश
– स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के कानों में नहीं रेंगी जूं

विनोद मिश्रा

बांदा। चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की सम्बद्धता खत्म करते हुए मूल तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए आयुष भवन में तैनात चिकित्सक अपनी मूल तैनाती पर नहीं गए। इस संबंध में जब सीएमओ से बात की गई तो सीएमओ ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि यह आदेश मेरे ज्वाइन करने से पहले का है। एक दिन में ही मै बांदा नहीं बदल दूंगा।


मुख्यमंत्री ने पिछले महीने आदेश जारी किए थे कि चिकित्सकों की सम्बद्धता खत्म की जाती है और जो चिकित्सक जहां मूलरूप से तैनात हैं, वहां जाकर ज्वाइन करें। मुख्यमंत्री के इस आदेश को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने दरकिनार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इस अनदेखी के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं।

आयुष भवन में तैनात चिकित्सक डा. शिवराम सिंह की मूल तैनाती कमासिन में है। लेकिन वह जिला अस्पताल के आयुष भवन में तैनात है। इसी तरह डा. श्रीराम पाल की तैनाती तिंदवारी पीएचसी के सादीमदनपुर में तैनाती है, लेकिन वह भी यहां पर तैनात है। दोनो चिकित्सक काफी समय से अपनी मूल तैनाती पर नहीं जा रहे। इससे चिकित्सा व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस संबंध में जब सीएमओ डा. बीके तिवारी से बात की गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि मुख्मयंत्री का आदेश मेरे ज्वाइन करने से पहले का है। मुझे आए कुछ दिन हुए हैं। एक दिन में मै पूरे बांदा को नहीं बदल दूंगा। फिर भी मै इस मामले को देखूंगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बढ़ रही रार: अनशनकारी चिकित्सक का सीएमओ ने किया तबादला…

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग गौशालाओं पर रख रहें निगाह : गौसेवा पर स्वंय तत्पर

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘आरसीसी रोड’ का उद्घाटन: नगर में ‘विकास की रफ्तार’ हुई ‘तेज’

डीएम दुर्गा शक्ति नें तबादलों को दिया अंतिम रूप: 30 जून तक जारी होगी सूची

कांग्रेस की हुंकार: स्कूलों में लूट, अस्पतालों की दुर्दशा और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़