- विनोद मिश्रा
बांदा। दिनदहाड़े बहन के घर बाइक से जा रहे किसान को चार लोगों ने डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसके बेहोश होकर नहर किनारे गिरने पर हमलावर जेब में पड़े चार हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी गोला प्रसाद का पुत्र 45 वर्षीय किसान बंशगोपाल रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे घर से अपनी बहन के यहां चुआ गांव जा रहा था। रास्ते में पुंगरी गांव की नहर के पास पीछे से किसी ने सिर पर डंडा मार दिया। उसके लड़खड़ा कर रोड पर गिरने में चार लोगों ने उसे डंडे व पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे मरा समझाकर घसीटते हुए नहर किनारे फेंक दिया।

घायल किसान के पुत्र भवानीदीन व अन्य स्वजन ने बताया कि राहगीरों ने उसे घायल पड़े देखकर एंबुलेंस 108 को फोन कर जानकारी दी। इससे एंबुलेंस कर्मियों ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि बहन से जमीन का विवाद चलता है। घटना के समय वह बहन के घर जमीन के संबंध में बात करने जा रहा था।

आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में दूसरे लोगों को लगाकर घटना कराई गई है। इसमें पहले गांव से चलते समय कुछ लोगों ने उसे शराब पिलाई है। बाद में योजनाबद्ध तरीके से घटना करने के बाद उनकी जेब में पड़े चार हजार रुपये छीनकर हमलावर ले गए हैं। बेहोशी की हालत में होने से पिता अभी हमला करने वालों की पहचान नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक घटना की सूचना किसी ने नहीं दी है। मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
