24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
साइबर माफियाओं पर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक: तीन पीड़ितों को दिलाया 'इंसाफ'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

साइबर माफियाओं पर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक: तीन पीड़ितों को दिलाया ‘इंसाफ’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सोशल मीडिया पर एक क्लिक और जिंदगीभर की कमाई मिनटों में गायब। कभी नौकरी का झांसा, कभी सस्ते सामान का लालच, तो कभी एक एप फाइल का जाल। साइबर अपराधी अब हथियार नहीं, बल्कि मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। लेकिन इस बार बांदा साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई कर तीन पीड़ितों की कुल 1 लाख 38 हजार 150 रुपये की रकम वापस कराकर यह साबित कर दिया कि समय रहते शिकायत की जाए तो साइबर ठगों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सकता है।

साइबर माफियाओं पर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक: तीन पीड़ितों को दिलाया 'इंसाफ'साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली निशा देवी इंस्टाग्राम पर नौकरी दिलाने के एक विज्ञापन के झांसे में आ गईं। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद साइबर ठगों ने उनसे रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और अन्य शुल्क के नाम पर 60 हजार रुपये जमा करा लिए। पैसा लेने के बाद ठगों ने संपर्क समाप्त कर दिया। इसी तरह शहर के जरैली कोठी निवासी इंतजार अहमद, जो एक ग्रॉसरी दुकान संचालित करते हैं, फेसबुक पर सस्ते दामों में थोक किराना उपलब्ध कराने वाले विज्ञापन से प्रभावित हो गए। ठगों ने कम कीमत पर बड़ी मात्रा में सामान भेजने का भरोसा देकर उनसे 59 हजार 500 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। भुगतान के बाद न सामान मिला और न ही पैसे वापस हुए। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

साइबर ठगी का बड़ा खेल: कृषि विवि के 'वैज्ञानिक' के खाते से 'जालसाजों' ने उड़ाए 12.44 लाखतीसरा मामला बबेरू क्षेत्र के रवि सोनी का है। उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें एक एप फाइल संलग्न थी। उसे जरूरी एप्लीकेशन समझकर जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड कर क्लिक किया, उनका मोबाइल साइबर अपराधियों के कब्जे में पहुंच गया। कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 18 हजार 650 रुपये निकाल लिए गए। तीनों पीड़ितों ने समय रहते साइबर हेल्पलाइन और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर थाना टीम सक्रिय हो गई। संबंधित बैंकों, वित्तीय संस्थानों और तकनीकी प्लेटफॉर्म से तत्काल समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों में पहुंची धनराशि को होल्ड और फ्रीज कराया गया। लगातार तकनीकी कार्रवाई के बाद तीनों पीड़ितों के खातों में कुल 1,38,150 की राशि वापस करा दी गई।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सिंधनकलां मिनी सचिवालय पहुंचे डीएम आनंद, लिया जायजा …

गैस माफियाओं की ‘कालाबाजारी’ पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

बांदा में उम्मीद ‘सात साल’ से ताले में कैद: रिहाई के लिये ‘ढाई करोड़’ की डिमांड

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम ने लिया एक्शन : बैठक में अनुपस्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित दो का रोका वेतन

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ ! …

City News Uttar Pradesh

गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत: सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद

ब्रेकिंग न्यूज़