City News Uttar Pradesh
चुनाव आयोग के खिलाफ 'गरजी' सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ 'बिगुल'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चुनाव आयोग के खिलाफ ‘गरजी’ सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ ‘बिगुल’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मतदाता सूची से “नाम गायब” करने की “साजिश के खिलाफ” समाजवादी पार्टी का “गुस्सा” आखिर “सड़कों पर फूट” पड़ा।चुनाव आयोग के खिलाफ 'गरजी' सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ 'बिगुल'रविवार को नव जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में “सपाइयों ने ऐसा हुंकार भरा कि प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल” गए। पार्टी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकला “विशाल जुलूस सत्ता और चुनाव आयोग दोनों के लिए खुली चेतावनी” था। राष्ट्रपति को संबोधित “ज्ञापन प्रशासन” को दिया गया।चुनाव आयोग के खिलाफ 'गरजी' सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ 'बिगुल'अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सपाइयों ने सीधे चुनाव आयोग पर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि “विशेष गहन पुनरीक्षण” के नाम पर दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के “वोट काटने का षड्यंत्र रचा” जा रहा है। यह “एसआईआर नहीं, बल्कि वोटों का साइलेंट मर्डर” है।चुनाव आयोग के खिलाफ 'गरजी' सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ 'बिगुल'विधायक विशंभर यादव एवं जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने “गरजते” हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार “संवैधानिक पद” पर बैठकर “भाजपा के एजेंट के रूप में काम” कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो समाजवादी पार्टी ईंट से ईंट बजा देगी।चुनाव आयोग के खिलाफ 'गरजी' सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ 'बिगुल'अगर पात्र मतदाता का नाम बिना सुने हटा दिया जाएगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा ? क्या चुनाव आयोग विपक्ष के वोट काटने की मशीन बन गया है ? सपा ने मांग की कि हटाए गए हर एक वोट का स्वतंत्र सत्यापन हो और किसी भी पात्र का नाम काटने से पहले उसे नोटिस देकर पक्ष सुनने का मौका दिया जाए।चुनाव आयोग के खिलाफ 'गरजी' सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ 'बिगुल'कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के दौरान पूर्व सांसद विशंभर निषाद, हसमुद्दीन सिद्दीकी,हाजी शकील, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर, ओम नारायण विदित, प्रमोद गुप्ता राजा, इमरान अली राजू, ईशान सिंह, मयंक दिवेदी सहित सैकड़ों सपाइयों की मौजूदगी ने दिखा दिया कि 2027 की लड़ाई अभी से शुरू हो चुकी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह-वाह

City News Uttar Pradesh

Banda : नर हो न निराश करो मन को, लाभ मिलेगा सबको : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh

दलालों की फिर “चांदनी में सैर” : सख्ती की लुका छुपी खत्म, नजारा- नजराना फिर आबाद !

City News Uttar Pradesh

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें तबादलों को दिया अंतिम रूप: 30 जून तक जारी होगी सूची

ब्रेकिंग न्यूज़