City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की जनहित, देशहित में कार्यशैली को जहां प्रशंसनीय बताया है, वहीं गोवंश की हो रही “अंत विहीन” दुर्दशा को “संवारने” का सुझाव भी दिया है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा
Ex-MLA Daljit Singh’s suggestion to Modi, Yogi: Promotion of cow production industries

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें पीएम मोदी द्वारा देश में “चीता” विकसित करने की “पशु संस्कृति” के प्रति लगाव को उचित संज्ञा दी है,पर साथ ही देश में गौवंशों की हो रही “दुर्दशा” के प्रति कारगर योजना बनाने की भी मोदी औऱ योगी से सुझाव भरा अनुरोध किया है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा
Ex-MLA Daljit Singh’s suggestion to Modi, Yogi: Promotion of cow production industries

उन्होंने कहा है की बुंदेलखंड में “गौ वंशों” की दुर्दशा चरमोत्कर्ष पर है। सड़कें अन्ना जानवरों से “लबालब” है। दुर्घटनाये होती है। गौशालाओं में खाने -पीने की व्यवस्था दुर्दशायुक्त है। आकड़ों में ही सुनहरे “सब्जबाग” हैं। पूर्व विधायक नें सुझाव दिया है की देश के सर्वाधिक बड़े उद्दोगपतियों का ध्यान गौवंश संरक्षण के प्रति “उद्दोग नीति” निर्धारण के लिये भी लगानी चाहिये, जिससे इनका संरक्षण हो।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा
Ex-MLA Daljit Singh’s suggestion to Modi, Yogi: Promotion of cow production industries

भाजपा नेता नें सुझाव दिया है की गोमूत्र और गोबर आधारित उद्दोगो को प्रोत्साहन दिया जाये। गोबर आधारित गैस संयंत्र हर जिले में बहु पैमाने पर हो। सरकारी स्तर पर गोमूत्र खरीद केंद्र खोले जाये। गौ उत्पाद आधारित उद्दोग को प्रमुखता मिले। गौ पालन करने वालों को सरकारी योजनाओ के साथ ही रोजगार देने में आरक्षण की व्यवस्था हो। यदि ऐसा हुआ तो गोवंश जिसे “मां” का दर्जा हमारी “संस्कृति” में प्राप्त है, उनका जीवन “संवरेगा” एवं किसानों की फसलों को “अन्ना जानवरों” से सुरक्षा मिलेगी। गोवंश औऱ किसान दोनों “खुशहाल” होंगे। “पशुधन” के प्रति लोगों में पुनः चेतना जागृति होगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त और डीएम नें किसानों को आमदनी बढ़ाने का दिया “कृषि मंत्र” …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप : अक्षय करने के लिये हो रही कसरत

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को दिलायी “अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ

City News Uttar Pradesh

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

मध्य प्रदेश “अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़