City News Uttar Pradesh
बांदा में 'पौने दो करोड़' से अधिक 'जीपीएफ घोटाले' की जांच तेज: ऑडिट टीम ने 'कब्जे' में लिए रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘पौने दो करोड़’ से अधिक ‘जीपीएफ घोटाले’ की जांच तेज: ऑडिट टीम ने ‘कब्जे’ में लिए रिकॉर्ड

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वास्थ्य विभाग के “जीपीएफ खातों में करीब 1.78 करोड़ के घोटाले की जांच अब तेज” हो गई है। प्रयागराज से आई “ऑडिट टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन और मंडल स्तर से भी जांच को हाईलाइट” कर दिया गया है, जिससे विभाग में “हड़कंप” मचा हुआ है।बांदा में 'पौने दो करोड़' से अधिक 'जीपीएफ घोटाले' की जांच तेज: ऑडिट टीम ने 'कब्जे' में लिए रिकॉर्डमामला सितंबर में “प्रयागराज की ऑडिट टीम की जांच में उजागर” हुआ था। टीम ने बांदा और महोबा के “जीपीएफ खातों और अभिलेखों का मिलान” किया तो तय राशि से “अधिक भुगतान की परतें खुलती” चली गईं। “प्रारंभिक जांच में बांदा में 93 लाख और महोबा में 85 लाख की अनियमितता” सामने आई।स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !जांच को गंभीरता से लेते हुए प्रयागराज की “तीन सदस्यीय टीम” ने दोबारा “बांदा पहुंचकर सीएमओ कार्यालय में डेरा” डाला। टीम ने संबंधित कर्मचारियों की पासबुक, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ ऋण और भुगतान से जुड़े सभी अभिलेख अपने कब्जे में लेकर “गहन पड़ताल” शुरू की। कर्मचारियों के “बयान भी दर्ज” किए गए।डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांचइधर जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देश पर मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने खुद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने भी स्वास्थ्य निदेशालय के कर्मचारियों की भूमिका की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।बांदा में 'पौने दो करोड़' से अधिक 'जीपीएफ घोटाले' की जांच तेज: ऑडिट टीम ने 'कब्जे' में लिए रिकॉर्डजांच में सबसे बड़ी गड़बड़ी तिंदवारी सीएचसी के आप्टोमेट्रिस्ट देवेंद्र कुमार के खाते में मिली, जहां 70 लाख से अधिक का अधिक भुगतान पाया गया। महोबा में वरिष्ठ सहायक संतोष वर्मा के खाते में 85 लाख और चालक अंबिका शर्मा के खाते से 9 लाख की अनियमितता मिली। अपर निदेशक डॉ.अभय सिंह ने बताया कि रिकवरी के साथ-साथ जांच जारी है और वास्तविक घोटाले की राशि का आंकलन किया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव : बांदा -चित्रकूट सीट पर भाजपा ने आर.के पटेल पर फिर जताया विश्वास, चुनाव में लगायेंगे बेड़ा पार ?

आयुक्त आर.पी सिंह नें धान खरीद पर ध्यान लगाया : औचक किया निरीक्षण !

City News Uttar Pradesh

गैरहाजिर अधिकारियों पर डीएम अनुराग ने चलाया कार्रवाई का चाबुक …

City News Uttar Pradesh

मालती एवं अंकित नें फूंका बिगुल: भर दो ‘सभा स्थल’ आ रहे ‘योगी महाराज’

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम औऱ एसपी नें जेल का किया औचक निरीक्षण : मुस्करा उठी चौतरफा अव्यवस्थायें

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में भाजपा -सपा के क्यों छूट रहें “छक्के” ? जयराम में विलीन हुये “श्रीराम” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़