24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जून से 3 जुलाई के बीच कराने का सरकार का निर्णय …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की दुदुंभी बज गई है। प्रदेश सरकार ने 15 जून से 3 जुलाई के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव मई में हुए थे, तभी से जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव का इंतजार हो रहा था। प्रदेश सरकार ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने का फैसला किया है, वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव जुलाई में कराए जाने की संभावना है।


अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा है जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के सामान्य निर्वाचन-2021 के लिए 15 जून से 3 जुलाई की तिथि तय की गई है। अब राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।

– भाजपा व सपा के बीच तगड़ी जोर आजमाइश
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव काफी अहम हैं। ज्यादातर जिलों में सत्ताधारी दल भाजपा व सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। कई जिलों में बसपा भी अध्यक्ष पद की मुख्य दावेदार है। ज्यादातर जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होगी, जिनकी जोड़तोड़ तेज हो गई है। अलग-अलग जिलों में सुभासपा, आप, कांग्रेस, अपना दल आदि समर्थित जीते सदस्य भी समीकरण को प्रभावित करेंगे।


उप चुनाव के बाद भी दो ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 6,384 पद खाली रहे। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में जिला  पंचायत सदस्य के छह और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 186 पदों पर प्रत्याशी निर्वाचित हुए। उप चुनाव के बाद भी ग्राम प्रधान के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 6,384 पद रिक्त रह गए हैं।


राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना हुई। मतगणना के बाद रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, वाराणसी और बदायूं में जिला पंचायत सदस्य के एक-एक वार्ड में हुए उप चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए।


उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 186, ग्राम प्रधान के 156 और ग्राम पंचायत सदस्य के 14,179 रिक्त पदों पर हुए उप चुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती की रामपुर देवमन और खैरी तराई ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान का पद रिक्त रहा है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के 6,384 पद रिक्त रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में अमानवीयता : चोर युवक को तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटा, शरीर पर काले रंग से लिखा चोर …

मंत्री रामकेश बोले: जल जीवन मिशन में ‘यूपी’ कामयाब, देश में ‘पहला’ स्थान

अस्पताल लाते समय बिगड़ी हालत, तड़प रही प्रसूता ने एंबुलेंस में जना बच्चा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: होली ‘सामाजिक सौहार्द’ और भारतीय संस्कृति की ‘जीवंत पहचान’

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त नें पुरस्कार हेतु शिक्षकों का लिया इन्टरव्यू : दागे सवाल

City News Uttar Pradesh

यूपी निकाय चुनाव : मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है चुनाव की घोषणा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़