
- शरद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी विकासखण्ड में विकास की “नई इबारत” लिखने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख दीपशिखा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित “क्षेत्र पंचायत बैठक” में राज्य मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर क्षेत्र के समग्र विकास पर मंथन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा की “भाजपा की डबल इंजन सरकार ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य” कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रही जनकल्याणकारी योजनाएं अब अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।”
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए ताकि तिन्दवारी आदर्श विकासखण्ड बने। बैठक की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रमुख दीपशिखा सिंह ने कहा कि राज्य मंत्री के मार्गदर्शन में तिन्दवारी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
