City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में परिषदीय विद्यालयो के बच्चे नवाब नहीं बन पायेगे! फिलहाल तो स्थितियां यही बयां कर रही हैँ। उनमें अज्ञानता का चरमोत्कर्ष है। कक्षा आठ के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज और अशोक स्तंभ का भी नहीं ज्ञान नहीं है। इसी तरह पहली कक्षा सात तक के बच्चों को पहाड़ा भी नहीं आता।यह दुखदाई स्थिति डीएम नें देखी सुनी और दंग रह गये। शिक्षकों के वेतन रोका गया । चेतावनी मिली।

डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !
DM Anurag Dang: Children of council schools will not become Nawab !

डीएम अनुराग के गोद लिए गांव में परिषदीय और जूनियर स्कूल में पढ़ाई की यह दुर्दशा का बखान हमने किया है। डीएम नें वहां खुद बच्चों की क्लास ली। साथ ही प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया।

डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !
DM Anurag Dang: Children of council schools will not become Nawab !

आपको बता दें की डीएम ने बड़ोखर ब्लॉक के कतरावल गांव को प्रशासन पोषण पाठन अभियान के तहत खुद गोद ले रखा है। वह विद्यालय की नब्ज टटोलने पहुंच गये। हर कक्षा में गिनेचुने बच्चे मिले। अध्यापक की सीट पर बैठकर डीएम ने बच्चों से सामान्य ज्ञान, गणित इत्यादि के तमाम सवाल पूछे। एक-दो को छोड़कर अधिकांश बच्चे डीएम का मुंह निहारते रह गए।

डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !
DM Anurag Dang: Children of council schools will not become Nawab !

कक्षा 8वीं के बच्चे यह भी नहीं पता था कि देश में कितने केंद्र शासित राज्य हैं और कहां की मुख्यमंत्री महिला है? राष्ट्रीय ध्वज और अशोक स्तंभ क्या है? डीएम ने ब्लैक बोर्ड पर देर तक खुद पढ़ाया।अपने गोद लिए गांव के स्कूल की चौपट शिक्षा पर डीएम ने प्रधानाध्यापक अंजू याज्ञिक और सहायक अध्यापक अर्चना देवी व राजेश सिंह का वेतन अगले आदेशों तक के लिए रोक दिया। साथ ही एक माह की मोहलत दी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की दुर्दशा का दूसरा नजारा डीएम अनुराग पटेल को महुआ ब्लाक के पतौरा में मिला। बच्चे सामान्य ज्ञान में शून्य और पहाड़ा तो पहाड़ साबित हुआ। शिक्षकों को डांट -डपट और चेतावनी से नवाजा गया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की मंशा को ठेंगा ! अवैध खनन एवं परिवहन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम

City News Uttar Pradesh

Banda  : गजब, चोरी का खुलासा न होने पर शिक्षक ने किया इनाम का एलान …

डीएम अनुराग की खनन पर निगाहें हुई सतर्क : कहा- प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनें खनन करते मिलीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

बांदा में ‘मौत’ दौड़ी रफ्तार बनकर: खाई में समा गई सवारियों से भरी बस, 13 जख्मी, 4 गंभीर

पालिका चेयर मैन “रंगा उदास” की भूमिका में ? जुमले नहीं हुये कामयाब, तो चलने लगे चाल !

City News Uttar Pradesh

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की ‘सुस्ती’ पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़