
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति में विचारधाराएं भले अलग हों, मगर दिलों का रिश्ता जब सच्चा हो, तो वो हर दीवार तोड़ देता है। यही नज़ारा उस समय देखने को मिला जब जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने परम मित्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।

दोनों नेताओं का यह मिलन न केवल आपसी स्नेह और सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि यह भी साबित कर गया कि राजनीति से बड़ा “मानव संबंध” होता है। धनंजय सिंह यहां मरौली में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने आए थे। मगर कार्यक्रम से पहले उन्होंने अपने मित्र दलजीत सिंह से मिलने का अवसर नहीं छोड़ा।

जैसे ही धनंजय सिंह दलजीत सिंह के आवास पहुंचे, पूर्व विधायक ने अपने मित्र का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान वातावरण में आत्मीयता, अपनापन और परस्पर सम्मान की झलक स्पष्ट रूप से दिखी।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपनी तेजतर्रार छवि और प्रदेश में क्षत्रिय नेतृत्व के प्रतीक के रूप में पहचाने जाते हैं, वहीं चित्रकूट मंडल में पूर्व विधायक दलजीत सिंह “क्षत्रिय शिरोमणि” और जननायक नेता के रूप में सम्मानित हैं। दोनों नेताओं के इस मिलन ने ‘दोस्ती फिज़ा में खुशबू सी बिखेर’ दी।

राजनीतिक जानकार इसे “राम-भरत प्रेम जैसा मिलन” बताते हैं जहां सत्ता, पद और विचारधारा के मतभेदों के बावजूद भाईचारा और सम्मान सर्वोपरि रहा। लोगों ने कहा “आज की राजनीति में ऐसे दृश्य कम ही देखने को मिलते हैं, जहां दोस्ती विचारधारा से बड़ी साबित हो।” इस मुलाकात ने यह भी ‘दिखा’ दिया कि सियासत के धुंए के पार अब भी रिश्तों की रोशनी मौजूद है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
