30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम-एसपी ने "कसी लगाम" : अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा "डंडा"
उत्तर प्रदेश

डीएम-एसपी ने “कसी लगाम”: अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा “डंडा”

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आगामी पंचायत चुनाव और जनपद में कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने के लिए जिले के शीर्ष प्रशासनिक अफसर अब फुल एक्शन मोड में आ गए हैं। डीएम जे.रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सख्त निर्देश जारी हुए। बैठक में साफ कहा गया अब जिले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, अपराधी, खनन माफिया और ओवरलोडिंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

डीएम-एसपी ने "कसी लगाम" : अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा "डंडा"

डीएम जे.रीभा ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे प्रशासनिक और पुलिस अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव और कस्बे में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पैनी निगाह रखी जाए। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के आदेश दिए।

डीएम-एसपी ने "कसी लगाम" : अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा "डंडा"

डीएम ने आगामी सिमौनी मेला सहित जिले में होने वाले सभी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के बीच सतत समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्रों का आकस्मिक भ्रमण करें और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ न होने दें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda  : गजब, चोरी का खुलासा न होने पर शिक्षक ने किया इनाम का एलान …

पहली बारिश ने खोली अयोध्या के विकास कार्यों की पोल: रामपथ से लेकर कई जगहों की धंसी सड़क, तीन अधिकारी सस्पेंड

रामनवमी पर तिंदवारी बना “अयोध्या”: मंत्री रामकेश बोले- शोभायात्रा बनी आस्था का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

बांदा में खपटिहा 356/1 बालू खदान माफिया, यहां चला रहा समानांतर सरकार ?

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन ने छोड़ा ‘चुनावी रण’: अखिलेश की ‘ताजपोशी’ कराना ही उनका ‘मिशन’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़