25.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
भूरागढ़ दुर्ग बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र: 10 करोड़ से होगा कायाकल्प
उत्तर प्रदेश

भूरागढ़ दुर्ग बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र: 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक भूरागढ़ दुर्ग अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित होने जा रहा है। शासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की पर्यटन विकास परियोजना के तहत यहां रिवर फ्रंट, पार्किंग, लाइटिंग, चिड़ियाघर और ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

यह प्राचीन किला 1857 की क्रांति के कई शौर्यगाथाओं का साक्षी है, जिसे अब संरक्षित कर पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

भूरागढ़ दुर्ग बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र: 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

भूरागढ़ दुर्ग की सुंदरता को निखारने के लिए 4.86 करोड़ रुपये की लागत से केन रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसमें घाटों का पुनर्निर्माण, आकर्षक लाइटिंग, फव्वारे और बैठने की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

भूरागढ़ दुर्ग बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र: 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

इसके अलावा, 4.65 करोड़ रुपये से टॉयलेट ब्लॉक, वाहन पार्किंग, चारदीवारी, नाला निर्माण और चिड़ियाघर बनाने की योजना है। भूरागढ़ दुर्ग ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों ने इस किले में सैकड़ों क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया था।

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

यहां स्थित शहादत स्थल, पुरानी तोपें, और किले की चंदेलकालीन वास्तुकला इसे अनूठा बनाती हैं। परियोजना का कार्य लखनऊ की सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है और इसके एक साल के भीतर पूरा होने की संभावना है। भूरागढ़ दुर्ग को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे देसी-विदेशी पर्यटकों को यहां पहुंचने में आसानी होगी।

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

इसके अलावा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण से बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती मिलेगी। पर्यटन विभाग का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद भूरागढ़ दुर्ग उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शाबाश पुलिस : लूट की घटना का 2 घंटे में खुलासा, चार युवक गिरफ्तार

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: आत्महत्या से पहले मां व भाई को कमरे में किया था बंद

मोटर वाहन दुर्घटना : दवाकर्ता की पत्नी न्यायालय में पेश हो बोली कि वह जीवित, एसपी को जांच

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता सोहर गीतों से हुई भाव विभोर: मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की चौपाल : जनता का दूर कर रही मलाल

City News Uttar Pradesh

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?

ब्रेकिंग न्यूज़