
- शरद मिश्रा
बांदा। लंबे समय से “नाबालिगों से यौन शोषण” के “बहुचर्चित मामले” में “सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा और व्यापक” कर दिया है। पहले से ही फांसी की सजा पाए दंपती रामभवन और दुर्गावती के साथ अब तीसरे आरोपी दिल्ली निवासी मोहम्मद आकिब पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। सीबीआई के लोक अभियोजक धारा सिंह मीना ने बताया कि यह मामला गंभीर यौन शोषण से जुड़ा है। पीड़ित की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना एजेंसी की प्राथमिकता है। पहले से ही दंपती को इस मामले में 20 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अब जांच का फोकस तीसरे आरोपी आकिब पर केंद्रित है।

मोहम्मद आकिब पेशे से इंजीनियर हैं और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह दंपती के साथ ई-मेल के माध्यम से अश्लील सामग्री का लेन-देन करता था। इन सामग्री को विदेशों में भेजकर वह लाखों रुपये कमाता था, जो बाद में दो हिस्सों में बांटा जाता था।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि देश के विभिन्न शहरों में कई ग्राहकों को ई-मेल के जरिए पोर्न वीडियो भेजे जाते थे, जिससे अतिरिक्त आय होती थी। सीबीआई ऐसे अन्य व्यक्तियों की भी जांच कर रही है, जिनका इस आपराधिक नेटवर्क में हिस्सा हो सकता है। एजेंसी ने मामले की गहराई तक जाने के लिए व्यापक रणनीति अपनाई है। इसके तहत गूगल जैसी बड़ी कंपनियों, एयरटेल और एम्स के डॉक्टरों से कुल आठ व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गूगल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के बयानों से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग तो नहीं हुआ और डिजिटल फुटप्रिंट्स के माध्यम से अहम साक्ष्य मिल सकते हैं। प्रारंभिक जांच में यह संकेत भी मिले हैं कि रामभवन और आकिब इस घृणित अपराध में सह-भागी थे। सीबीआई इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए लगातार काम कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
