30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जल संस्थान लापरवाह: पानी का मंडराया संकट, केन नदी 'सिकुड़ी'
उत्तर प्रदेश

जल संस्थान लापरवाह: पानी का मंडराया संकट, केन नदी ‘सिकुड़ी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही “बांदा शहर” में “पानी संकट” ने अपनी “भयंकर मार” दिखानी शुरू कर दी है। शहर की “जीवनरेखा मानी जाने वाली “केन नदी” का “जलस्तर लगातार घट” रहा है, जिससे “जलापूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़” गया है। यदि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बांदा शहर के हजारों लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़गा !

जल संस्थान लापरवाह: पानी का मंडराया संकट, केन नदी 'सिकुड़ी'

शहर की जलापूर्ति मुख्य रूप से केन नदी पर निर्भर है। नदी के जलस्तर में गिरावट आने से जल संस्थान को जरूरत के मुकाबले कम पानी मिल रहा है। वर्तमान में शहर को लगभग 26.3 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि उपलब्धता केवल 24.3 एमएलडी तक ही सीमित रह गई है। यानी करीब दो एमएलडी पानी की कमी पहले ही सामने आ चुकी है। गर्मी बढ़ने के साथ केन नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। आंकड़ों के अनुसार इस बार जलस्तर में करीब 10.94 मीटर की गिरावट दर्ज की गई है। जलापूर्ति के लिए बनाए गए इंटेक वेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

जल संस्थान पर महासंकट: एक ही अधिकारी के भरोसे सारा काम सत्यानाश !

जल संस्थान के माध्यम से शहर के 31 मोहल्लों में लगभग 20 हजार नल कनेक्शन धारकों को पानी उपलब्ध कराया जाता है। गर्मियों में पानी की मांग बढ़ जाती है, लेकिन मौजूदा हालात में जल संस्थान कई क्षेत्रों में केवल एक बार जलापूर्ति कर पा रहा है, जिससे नागरिक परेशान हैं।

जल संस्थान लापरवाह: पानी का मंडराया संकट, केन नदी 'सिकुड़ी'

शहर की जलापूर्ति मुख्य रूप से “भूरागढ़ व बांबेश्वर पहाड़ स्थित प्लांटों” से की जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी नलकूप भी जलापूर्ति व्यवस्था को सहारा देते हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में केन नदी का जलस्तर घटने से हर साल जलापूर्ति प्रभावित होती है। लेकिन इस बार स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर नजर आ रही है। पर जल संस्थान “चैन की बंशी” बजा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हादसा : बांदा में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की दबकर हुई मौत, दूसरे युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

दस साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : सीबीआइ ने 10 और पीड़ितों के लिए बयान, मिले अहम सुबूत …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज: जन आक्रोश यात्रा को कांग्रेस और अधिवक्ताओं का समर्थन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़