City News Uttar Pradesh
किसान कैसे बनेगें कुबेर, जब सरकारी योजनायें हो रही हैं ढेर !
उत्तर प्रदेश

किसान कैसे बने कुबेर : जब योजनायें हो रही ढेर !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। किसान का अन्न भंडार ‘कुबेर का खजाना’ कैसे बन जाये। उसकी ‘आय’ कैसे बढ़े, इसके लिए कई प्रयास ‘बेमानी’ साबित हो रहे हैं। इनमें ही एक है खेत-तालाब योजना। उद्देश्य तालाबों में जल संरक्षण की क्षमता बढ़े। सिचाई के लिए मिले। क्षेत्र का जलस्तर भी बेहतर हो जाए। पिछले सालों की बात करें तो आंकड़ों में करीब 16 सौ ज्यादा तालाब खोदे गए, हालांकि देखरेख व सफाई नहीं होने से बहुत से कहां गुम हो गए, यह पता नहीं चलता है। जिस मकसद से खोदे गए, उसका लाभ अन्नदाता को नहीं मिला। किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर !

किसान कैसे बनेगें कुबेर, जब सरकारी योजनायें हो रही हैं ढेर !

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या सूखा व सिचाई है। यहां खेत-तालाब योजना को सरकार ने विशेष महत्व दिया। वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से खेतों में तालाबों की खोदाई शुरू हुई। पहले साल बांदा व चित्रकूट में ढाई-ढाई सौ तालाब खोदे गए। दूसरे साल 2017-18 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना से तालाब खोदे गए। आरकेवाई से बांदा में 327 चित्रकूट में 285, पीएम केएसवाई से 225 व 275 तालाब खोदे गए। इस साल से खेत-तालाब की खोदाई पीएम केएसवाई से होने लगी।

किसान कैसे बनेगें कुबेर, जब सरकारी योजनायें हो रही हैं ढेर !

विभागीय आंकड़ों को देखें तो विगत वर्षों में सैकड़ों तालाब बांदा व चित्रकूट जिले में खोद दिए गए हैं। इतने तालाबों के बावजूद किसानों को जरूरत के समय सिचाई के लिए भटकना पड़ता है। बहुत से तालाबों का तो पता ही नहीं है। विभागीय अधिकारी भले ही दावा कर रहे हों कि इन खेत-तालाबों से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिचाई व भूजल स्तर बचाने में मदद मिल रही है। लेकिन इनमें कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां अफसरों के यह दावे हवा-हवाई हैं। मसलन तालाब गुम हो गए या फिर सूखे पड़े हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

9

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हादसा : झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

City News Uttar Pradesh

डायरिया डायन कर रही डिस्को: अस्पतालों में मरीज़ों की बढ़ रही भीड़, सिस्टम लाचार

योगी कैबिनेट में पेश हुए 14 प्रस्ताव: 13 पर लगी मुहर, ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी

ईद मिलादुनबी पर निकला जुलूस : राष्ट्र प्रेम और भाई चारा की पेश हुई मिसाल

City News Uttar Pradesh

डीएम ने ‘तालाब व चेकडैम’ पर कसा शिकंजा: निरीक्षण में दिखी हकीकत, अफसरों में हड़कंप

डीएम दीपा रंजन नें दी सलाह : “उद्योग लगायें औऱ माला -माला” हो जायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़