- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में शहीदों के स्थल पर हर वर्ष मकर संक्रान्ति के अवसर पर मेला लगता है। शहीदों की स्थली पर मेला व्यवस्था को लेकर डीएम दीपा रंजन औचक निरीक्षण करेगी। स्थानीय भूरागढ़ दुर्ग एवं नटबली बाबा मेला दिनांक 14 एवं 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस संदर्भ में महोत्सव की तैयारियों के लिये डीएम दीपा रंजन नें कई विभागों को जरूरी निर्देश दे चुकी हैं।

व्यवस्थाओं के क्रियांवयन के लिये मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या नें बुधवार को विभागों को चेताया कि डीएम के आदेशों के परिपालन में किन विभागों नें मौके का स्थलीय निरीक्षण किया औऱ कौन अभी नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि डीएम दीपा मकर संक्रांति एवं आजादी के दीवानों के शहीद स्थल पर मकर संक्रांति महोत्सव के लिये शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि मेला स्थल का पूर्व से निरीक्षण कर लिया जाए।

अराजकतत्वों की निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे भी लगने हैं। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की व्यवस्था रहेगी। बांदा-महोबा राजमार्ग पर वाहनों से लगने वाले जाम को नियंत्रित करने एवं राजमार्ग पर दुकानों, ठेलों आदि को लगाये जाने पर प्रतिबन्ध आदि के बारे में यातायात प्रशासन एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया था। संक्रान्ति के अवसर पर केन नदी में माताओं, बहनों, श्रृद्धालुओं के स्नान स्थल पर महिलााओं को कपडे बदलने आदि हेतु पूर्व की भांति टेन्ट आदि की व्यवस्था नगर पालिका परिषद को दी गई है।
अराजकतत्वों की निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे भी लगने हैं। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की व्यवस्था रहेगी। बांदा-महोबा राजमार्ग पर वाहनों से लगने वाले जाम को नियंत्रित करने एवं राजमार्ग पर दुकानों,ठेलों आदि को लगाये जाने पर प्रतिबन्ध आदि के बारे में यातायात प्रशासन एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया था। संक्रान्ति के अवसर पर केन नदी में माताओं, बहनों, श्रृद्धालुओं के स्नान स्थल पर महिलााओं को कपडे बदलने आदि हेतु पूर्व की भांति टेन्ट आदि की व्यवस्था नगर पालिका परिषद को दी गई है।

भूरागढ़ दुर्ग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में निर्मित शहीद स्मारक में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यकता अनुसार महिला एवं पुरूष पुलिस बल की तैनाती होनी है। नदी में स्नान के दौरान आकस्मिकता से निपटने हेतु गोताखोरों एवं रेलवे पुल पर रेल गाडियों के आवागमन में हार्न एवं धीमी गति आदि की व्यवस्था हेतु मण्डलीय रेल प्रबन्धक बांदा को भी निर्देश के अनुपालन में कार्यवाई की जानकारी ली गई।

दुरेडी रेलवे क्रासिंग से नटबली समाधि तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य कराया होना है। खिचड़ी प्रसाद वितरण के लिए जो लोग स्टाल लगाते हैं वह उप जिलाधिकारी सदर से अनुमति लेकर ही प्रसाद वितरण करेंगे। मेले परिसर में नगर पलिका,नगर पंचायत द्वारा तैनात सफाई कर्मी अपने परिचय पत्र एवं निर्धारित ड्रेस में रहेंगे। सीडिओ नें सामुदायिक शौचालय की स्थापना हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। मेला परिसर, केन नदी पुल के आस-पास कोई स्टंट करते नजर आयेगें तो ऐसे लोंगो के विरूद्ध पुलिस तत्काल कार्यवाही करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
