City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा जेल के बैरक नंबर 15 में रहेगा मुख्तार अंसारी, राजा भैया व अतीक अहमद यहां रहे कैद … 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। लगभग 15 माह बाद दूसरी बार माफिया बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बांदा एक सैकड़ा पुलिसकर्मीयों के साथ पंजाब से देर रात बांदा जेल में शिफ्ट हो जायेगे। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजामो को अंतिम रूप दे दिया गया है।


आपको बता दें की बांदा मंडल जेल में बड़े-बड़े माफिया डॉन चंबल के डकैत सजा काट चुके हैं और उनके गैंग के तमाम खतरनाक अपराधी अभी जेल में बंद हैं। बांदा जेल में डकैत ददुआ, 7 लाख के इनामी बलखड़िया, गौरी यादव, संग्राम सिंह जैसे डकैतों की गैंग के कई सदस्य बंद हैं। राजा भैया व अतीक अहमद भी बांदा जेल में कैद रह चुके हैं। मुख्तार को बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा। बैरक और परिसर पर रात-दिन नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में आड़े आ रहे पेड़ों को काट-छांट दिया गया है। दिल्ली से आए इंजीनियरों ने सीसीटीवी कैमरों व जैमर को चेक किया। उनकी कमियां दुरुस्त कीं।


मुख्तार को रखे जाने वाली बैरक 15 नंबर में पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई करा दी गई है। इस बैरक में अन्य बंदी नहीं पहुंच पाएंगे। तीन बंदी रक्षक बैरक के अंदर तैनात रहेंगे। जेल के अंदर चल रही कैंटीन में नाश्ता, मिठाई आदि रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री का स्टाक कर दिया गया है। सीलबंद डिब्बों में रसगुल्ले और छेना सहित तेल, साबुन, कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था की गई हैं। कैंटीन में कोई भी बंदी अपनी जरूरत का सामान खरीद सकता है। जेल में दो जेनरेटर लगे हुए हैं। अब बैरक नंबर 15 व 16 में लगातार रोशनी के लिए इन बैरकों को जेनरेटर से जोड़ा गया है।


इन्हीं बैरकों में मुख्तार अंसारी को रखा जाएगा। उधर, प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी का कहना है कि सुरक्षा में आड़े आने वाले पेड़ों को छांटा गया है। जो भी व्यवस्था की गई है, वह जेल मैनुअल के अनुरूप है। सुरक्षा व्यवस्था और चौकस की गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा मेडिकल काॅलेज में प्राण वायु प्लांट की डीएम आनन्द नें कराई टेस्टिंग …

बुंदेलखंड को विश्व में “मोटा भाई” की मिलेगी पहचान: सरकार योजना को चढ़ा रही “परवान”

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका: अध्यक्ष सहित 31 में से 24 वार्डों में भाजपा की जीत का रहा परचम

City News Uttar Pradesh

एडीशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस को न्यायालय नें 13 लाख 67 हजार का ठोका जुर्माना

City News Uttar Pradesh

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

City News Uttar Pradesh

पत्नी को थप्पड़ों से पीटा फिर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम: पुलिस मामले की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़