25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील फिर सुर्खियों में: चिकित्सकों नें हुनर का फिर दिखाया कमाल
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील फिर सुर्खियों में: चिकित्सकों नें हुनर का फिर दिखाया कमाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में आज कल प्राचार्य सुनील कौशिक की प्रशासनिक कुशलता एवं व्यवस्था संचालन की चर्चाएं हैं। वह मेडिकल कालेज को चिकित्सीय व्यवस्था में सुपर बना रहे हैं, परिणाम स्वरूप निरन्तर चिकित्सीय सेवा की कामयाबियां सुर्खियां बन रहीं हैं।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील फिर सुर्खियों में: चिकित्सकों नें हुनर का फिर दिखाया कमाल
Medical College Principal Sunil again in headlines: Doctors again showed amazing skills

इसी क्रम में फिर आश्चर्य वाला केश सामने आया है। प्राचार्य सुनील कौशिक के प्रयास से कुशल और अनुभवी डाक्टरों के आ जाने से पिछले कुछ वर्षों से लगातार ऐसे आपरेशन हो रहे हैं जिसे देख कर हर शख्स हैरत में है। इसी कड़ी में गायनी डिपार्टमेंट में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर नीलम सिंह ने एक महिला की सफल सर्जरी करके उसके पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाल कर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। इस सफल आपरेशन की सबसे विशेष बात ये है कि डाक्टर नीलम सिंह ने महिला की बच्चेदानी को बड़ी कुशलता से बचा लिया ताकि महिला को भविष्य में माँ बनने में कोई दिक्कत न हो।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील फिर सुर्खियों में: चिकित्सकों नें हुनर का फिर दिखाया कमाल
Medical College Principal Sunil again in headlines: Doctors again showed amazing skills

जिले के मुरवाँ गांव की रहने वाली 36 वर्षीय छोटिया पत्नी राजू को पिछले कई महीनों से पेट मे गांठ थी। शुरू में तो बच्चे की संभावना थी लेकिन जब जांचें कराई तो बच्चेदानी में गांठ मिली। छोटिया का पति राजू गरीब मजदूर है। वह पत्नी को कहीं दूसरे शहर नहीं ले जा सका। मेडिकल कालेज में डाक्टर नीलम सिंह से मिला। छोटिया को आपरेशन कराने को कहा। मरीज के सहमति के बाद डाक्टर नीलम सिंह और उनकी टीम ने लगभग एक घण्टे की मेहनत के बाद सफल आपरेशन कर उसके पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाल दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !

चित्रकूट गौरव महोत्सव हादसा: आतिशबाजी हेतु लाये गये पटाखे थे डायनामाइट युक्त ?

City News Uttar Pradesh

बांदा की ऐतिहासिक उपलब्धि: रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, अब जुड़ेंगे 3 बड़े धार्मिक केंद्र

City News Uttar Pradesh Desk

फसल में लगी आग, किसानों की मेहनत पलभर में राख: विधायक विशंभर नें मदद का दिया अश्वासन

City News Uttar Pradesh

वायरल फीवर का बढ़ता प्रकोप : हर घर में मरीज, जिला अस्पताल में प्रतिदिन हो रहे भर्ती …

City News Uttar Pradesh

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : दो को लगी गोली, कुल छह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़