- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की नारी अब अबला नहीं सबला हो चुकी है। वह गौरव, स्वाभिमान, शक्तिवान है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश अपने निर्वाचन क्षेत्र के ब्लॉक सभागार जसपुरा में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क “शक्ति सम्मान समारोह” को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की पीएम मोदी एवं सीएम योगी के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूह आज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांति का केंद्र बन चुका है। पहले की सरकारों में नारी को अबला के रूप में देखा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त करने का काम किया है। अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह पहचान गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजनओं के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था है।

उन्होंने महिलाओं से अपील किया की पीएम मोदी को तीसरी बार भी प्रधान मंत्री बनाने के लिये भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करें। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद भी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
