27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार: फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया सार्वजनिक
उत्तर प्रदेश

11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार: फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया सार्वजनिक

  • शरद मिश्रा

उत्तर प्रदेश से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़के ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक 11 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। यही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। रूह को कंपा देने वाला ये मामला बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक बच्ची के साथ उसी गांव के रहने वाले कल्लू नाम के लड़के ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार: फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया सार्वजनिक

– दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

आरोपी युवक ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस बात की जानकारी जब पीड़िता के परिजनों को हुई तो उन्होंने अपनी बच्ची से पूछताछ की। इस दौरान बच्ची ने परिजनों को बताया कि बीते 6 अगस्त की है, जब बच्ची अपनी सहेली के घर जा रही थी, तभी कल्लू ने उसके साथ गलत काम किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
बच्ची की बात सुनकर परिजन दंग रह गए और उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उप अधीक्षक मुहम्मद फहीम ने बताया कि घटना 6 अगस्त की है। इस मामले में कल्लू के खिलाफ बी एन एस की उचित धारा और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यात्रियों को मिलेगी राहत: प्लेटफार्म-दो की 24 घंटे खुलेगी टिकट विंडो

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन ‘तटबंधों’ का निरीक्षण, सतर्कता के ‘सख्त’ निर्देश

‘आशिकों का मेला’ होगा ‘सीसीटीवी कैमरे’ की ‘निगहबानीं’ में: सीडीओ ने दिए निर्देश

बांदा में लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिस में लगी आग: 1 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

City News Uttar Pradesh

बांदा लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की दादागिरी ? तालाबों के जीर्णोद्धार में करोड़ों डकारा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़