27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डिप्थीरिया (गलघोंटू) के संदिग्ध रोगी को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रभावित गांवों में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) व मोबाइल टीम के जरिए संदिग्ध बच्चों के सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजे जा रहा है।

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका
Health Department Alert: In diphtheria case, 1868 children got DPT and TD vaccine

अब तक 37 बच्चों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें 6 पॉजिटिव हैं। आशा व एएनएम के जरिए टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जा रहा है। जिला अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। 1868 बच्चों को डीपीटी व टीडी का टीका भी लगाया गया है।

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका
Health Department Alert: In diphtheria case, 1868 children got DPT and TD vaccine

जनपद में डिप्थीरिया (गलाघोटू) से ग्रसित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है। टीमों को अलर्ट करते हुए अभियान चलाकर मरीजों का टीके लगाने, जांच कराने और दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ोखर ब्लाक के पचनेही, बक्क्षा, त्रिवेणी और बबेरू ब्लाक के पून गांव में आरआरटी व मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। आशा व एएनएम बच्चों को चिन्हित कर नियमिति टीकाकरण से छूटे बच्चों को डीपीटी व टीडी का टीका लगा रही हैं। इन गांवों में 1868 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। इनमें शून्य से 7 साल तक के 732 बच्चों को डीपीटी और 7 से 15 साल तक के 1136 बच्चों को टीडी का टीका लगाया गया है।


सीएमओ ने बताया कि लक्षणयुक्त बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड का डिप्थीरिया आइसोलेशनवार्ड बनाया गया है। यहां बच्चे को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए सैंपल केजीएमयू, लखनऊ भेजा रहा है। अब तक 37 बच्चों के नमूने जांच को भेजे गए हैं। इनमें 6 पाजिटिव मिले हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीएसए की हो गई जय -जय: घपले में दोषी इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित

City News Uttar Pradesh

गांवों से निकलेगा ‘ज्ञान’ का ‘उजाला’: डिजिटल शिक्षा पर ‘खर्च’ होंगे 4.68 करोड़

माध्यमिक शिक्षा हो रही चौपट: शिक्षक चला रहें हैं डीआईओएस दफ्तर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खाना पूरी ! कागजों में किया जा रहा सब ओके !

बालू खदान गंछा में अवैध खनन की “गर्जना” : प्रशासन खामोश, योगी बदनाम ?

City News Uttar Pradesh

तीन नए कानून के विरोध में अधिवक्ताओं में उबाल: राष्ट्रपति को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़