26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अनोखा विधायक प्रकाश : गरीबों की 'जिंदगी' बचाने का रच रहे 'इतिहास'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

अनोखा विधायक प्रकाश : गरीबों की ‘जिंदगी’ बचाने का रच रहे ‘इतिहास’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राजनीति में जब सेवा और संवेदना का संगम हो, तो नेता ‘जनप्रतिनिधि’ से ‘जननायक’ बन जाता है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया। उन्होंने अपनी विधानसभा के 7 गरीब और असहाय परिवारों के लिए मसीहा बनकर जून माह में मुख्यमंत्री राहत कोष से 14 लाख 15 हजार रुपये की मदद दिलाई। यह रकम उन मरीजों के इलाज के लिए स्वीकृत हुई जो पैसों के अभाव में मौत से जूझ रहे थे।

विधायक प्रकाश राजनीति के 'क्रिकेट ग्राउंड' में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’विधायक की सक्रिय पहल पर दुर्गापुर के गोविंद प्रसाद को 1.30 लाख, बिसंडा के रामकिशोर गुप्ता को 2.50 लाख, बिलगांव की कुंता देवी को 1.50 लाख, घरौंडा के रामखेलावन त्रिपाठी को 2.50 लाख, उमरेहण्डा की मीरा देवी को 2.50 लाख, बल्लान के पंकज तिवारी को 1 लाख और बिसंडा के राम बिहारी शिवहरे को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। बिलगांव की कुंता देवी के बेटे ने रोते हुए कहा, ‘मां का इलाज लखनऊ में होना था। हमारे पास जमीन बेचने के सिवा कोई रास्ता नहीं था।

विधायक प्रकाश 'मजलूमों' की बने 'ढाल': कंबल वितरण से 'ठिठुरते चेहरों' पर आई 'मुस्कान'विधायक जी ने फरिश्ता बनकर कागज तैयार कराए और पैसा सीधे अस्पताल पहुंच गया।’ दुर्गापुर के गोविंद प्रसाद की पत्नी बोलीं, ‘साहब ने गरीब की पीड़ा’ समझी। आज ‘पूरा गांव उन्हें मसीहा’ मान रहा है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभारी हूं। यह पहल संवेदनशील शासन व्यवस्था और जनकल्याण के प्रति सरकार के अटूट समर्पण का सजीव उदाहरण है। मेरी विधानसभा का कोई भी गरीब इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा, यह मेरा वचन है।

विधायक प्रकाश बने 'शेरे बुंदेलखंड': लोक प्रियता से 'जनाधार' बना 'जनशक्ति' का आधारविधायक प्रकाश की इस ‘मसीहा वाली छवि’ ने राजनीतिक समीकरण भी साध दिए हैं। विपक्ष के पास हमले का मुद्दा नहीं बचा, जबकि जनता खुलकर कह रही है ‘दुख में जो साथ खड़ा हो,वही असली नेता है।’ 14.15 लाख की यह मदद सिर्फ चेक नहीं, 7 परिवारों के लिए नई जिंदगी की उम्मीद है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रोडवेज बसें चुनाव और मेले के आनंद में इतराई : आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई !

City News Uttar Pradesh

बड़ी लापरवाही: बाल सुधार गृह से दो किशोर फरार, पुलिस ने एक को पकड़ा, दूसरा अभी भी लापता

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप में खेल प्रेमी बन छा गये “सुनील पटेल”: फाइनल में भिड़ेगी अयोध्या औऱ गोरखपुर

City News Uttar Pradesh

Banda : पेड़-पौधों पर चल रही आरी, पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी ! …

मंत्री स्वतंत्र देव की ‘सख्त’ हिदायत: कहा- नहीं चलेगी ‘ढील’, बाढ़ से पहले प्रशासन रहे चौकन्ना

Banda- भाजपा नें मनाई बूथों पर पंडित दीन दयाल जयंती…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़