
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। भाजपा का संविधान गौरव अभियान समाप्त हो गया। मीडिया से वार्ता कर अभियान के उद्देश्य बताये गये। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस द्वारा भारतीय संविधान तथा उसके निर्माता बाबा साहब के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कांग्रेस देश के अंदर झूठी अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा संविधान का दुरुपयोग किया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान का पालन करते हुए देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस दुष्प्रचार कर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में संगोष्ठी के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के बीच पहुंच कर आयोजित किए गए।यह बताने का समय आ गया है।

मंत्री नें कहा की विरोधी दलों के द्वारा भ्रामक प्रचार प्रसार कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जिन राजनीतिक दलों ने कभी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति अच्छी सोच नहीं रखी और ना ही उनके द्वारा बनाए गए संविधान के प्रति काम किया-*.369 आज वही लोग भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाकर अपनी स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि समाज को बांटने का काम जिन लोगों ने किया है वही आज भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से संविधान का सम्मान करते हुए उसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कहा कि संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, दिलीप गुप्ता,कार्यालय प्रभारी दिलीप तिवारी, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, जसपुरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
