City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बारदाने की कमी तो कहीं गेहूं रखने की नहीं है जगह …

 

रिपोर्ट – रामबाबू निषाद 

बांदा । एक अप्रैल से भले ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई हो लेकिन किसानों का गेहूं आज भी केंद्रों पर बमुश्किल खरीदा जा रहा। उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। किसी केंद्र पर प्रभारी बारदाना न होने की दिक्कत बता रहे हैं तो कोई गेहूं रखने की समस्या बता रहा है।


शासन के निर्देश पर राजकीय कृषि उत्पादन मंडी परिसर में एक अप्रैल से चार गेहूं खरीद केंद्र क्रमश: पीसीएफ, क्षेत्रीय सहकारी समिति, विपणन शाखा व अतिरिक्त विपणन शाखा केंद्र खुले हुए हैं। इन खरीद केंद्रों में किसी मे बोरो की कमी तो किसी मे उठान न होने के चलते खरीद नहीं हो रही है। जिसके चलते किसान अपनी उपज की बिक्री के लिए हफ्तों से परेशान हैं। पीसीएफ व क्षेत्रीय सहकारी समिति में उपज की उठान न होने के चलते खरीद केंद्र के बरामदे में बोरियां रखी हुई है।


केंद्र प्रभारियों का कहना है कि जगह न होने के चलते खरीद नही हो पा रही है। ऐसे ही विपणन शाखा में बोरों की कमी के चलते किसान अपना गेंहू नही बेच पा रहे है, साथ ही अतिरिक्त विपणन शाखा केंद्र में एक कर्मचारी की कोरोना पॉजीटिव होने के चलते वह भी बंद है। मौसम के बनते बिगड़ते माहौल को देख किसान चितित है। खरीद केंद्रों के बाहर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में उपज को पन्नी से ढ़के बिक्री की आस में पड़ा हुआ है। यहां कई किसान व्यवस्था को कोसते हुए कभी प्रशासन तो कभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते देखे जा सकते हैं।


रामकिशोर ( ग्राम कुसमा ) ने बताया कि ऑनलाइन कराने के बाद नियत तिथि पर गेंहू की बिक्री करने खरीद केंद्र आया था,लेकिन चार दिन गुजरने के बावजूद भी केंद्र प्रभारी बहाने बना खरीद नही कर रहे हैं। आशीष सिंह ( ग्राम पिडखर ) ने बताया कि सरकार किसानों के हित के लिए समर्थन मूल्य घोषित कर खरीद केंद्र तो खोल देती है, पर इनमें असुविधाओं के कारण अपनी खून पसीने से तैयार उपज बेचना बहुत ही मुश्किल होता है।


समीर शुक्ला ( क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अतर्रा ) का कहना है कि खरीद केंद्रों में उठान व बोरों की कमी की जानकारी हुई है। समस्याओं को निस्तारित कराया जाएगा। किसी भी दशा में खरीद प्रभावित नही होने दी जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में पुरुषों नें अपीलें ठुकराई : महिलाओं नें पछाड़ा

City News Uttar Pradesh

UP Corona Update : उत्तर प्रदेश में घटने लगा है कोरोना वायरस का संक्रमण, रिकवरी रेट 91.8 फ़ीसदी पर पहुंचा, 24 घंटे में 6725 नए केस …

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

City News Uttar Pradesh

आबकारी विभाग नें बांदा को बनाया “गोवा”: अवैध शराब बिक्री पर मंत्री रामकेश नें योगी जी को लिखा पत्र

हद हो गई : दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय का कमाल : बीस छात्रों को फिर मिला रोजगार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़