![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-03-at-7.40.26-PM-300x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। नूतन बल समाज द्वारा इस वर्ष 1o2 वां श्री गणेश महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह 7 सितंबर से 16 सितंबर तक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें भी तैयारी स्थल का जायजा नूतन बाल समाज के सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू के साथ लिया। आयोजन में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू नें बताया कि पहले दिन प्रातः 9 बजे श्री गणेश भवन में मूर्ति स्थापना होगी। स्थापना समारोह के मुख्य पालिका अध्यक्ष मालती बासू एवं विशिष्ट अतिथि शहर कोटवार पंकज सिंह होंगे।

अशोक जीतू ने बताया कि शाम को पाई डंडा दिवारी नृत्य रमेश एंड पार्टी द्वारा होगा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्लाइंड स्टार म्यूजिक अकैडमी महोत्सव बावला और साथी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। अशोक जीतू ने बताया कि 8 सितंबर रविवार को गणेश क्लब के तत्वाधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें बांदा हमीरपुर व छतरपुर जिले की 6 टीम में भाग लेंगी। इसी दिन रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता के अलावा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा निगम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। तथा रात्रि में मुंबई व झांसी के कलाकारों द्वारा नाटक मंचन होगा। कठपुतली नृत्य भी होगा।

इन सभी कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग एवं प्रसारण आकाशवाणी छतरपुर करेगा। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को सुबह चित्रकला एवं शाम को दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसमें अशोक जीतू ने बताया कि 16 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम हर दिन बहुत ही सुंदर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं परंतु 8 सितंबर की रात्रि से दस बजे तक प्रस्तुत होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
