
- विनोद मिश्रा
बांदा। नए साल के जश्न से पहले आबकारी विभाग ने शराब प्रेमियों को ऐसा तोहफा दिया है, जिसने जिले में सियासी और सामाजिक गलियारों में भी हलचल है। साल के अंतिम सप्ताह में शराब की दुकानों को एक घंटा अतिरिक्त खोलने की अनुमति देकर विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार जश्न देर रात तक चलेगा और “जाम” पर कोई जल्दी की पाबंदी नहीं होगी।

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि 24, 25, 30 और 31 दिसंबर इन चार खास तिथियों पर जिले की सभी शराब की दुकानें रात 10 बजे के बजाय 11 बजे तक खुली रहेंगी। क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या को देखते हुए लिया गया यह फैसला आबकारी विभाग की विशेष अनुमति के तहत लागू किया गया है।

आबकारी विभाग का कहना है कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर देर रात तक शराब की मांग अचानक कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अवैध बिक्री पर रोक लगाने और राजस्व को नुकसान से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

विभाग का दावा है कि नियंत्रित समय बढ़ाने से चोरी-छिपे बिकने वाली शराब पर भी लगाम लगेगी। शराब कारोबारियों में इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है। ठेका संचालकों का कहना है कि अतिरिक्त एक घंटे की बिक्री से न केवल उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि भीड़ का दबाव भी संतुलित रहेगा।

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने साफ किया है कि यह छूट केवल निर्धारित तिथियों और समय तक ही सीमित रहेगी। तय समय के बाद दुकान खुली मिलने या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
