- विनोद मिश्रा
बांदा। सावन की फुहार और कभी दिन तो कभी रात में हो रही बारिश मुसीबत के रूप में भी सामने आई है। जल जमाव मुसीबत की हिलोरें ले रहा है। जलजमाव के बीच आवागमन खतरे का सबब बन गया है। शहरी क्षेत्र की निचली बस्तियों में जलभराव के चलते गंदगी उफना गई। ग्रामीण इलाकों का भी हाल बुरा है।

कई जगहों पर रपटे के ऊपर पानी बहने से खतरा बढ़ गया है। हालांकि खेती-किसानी के लिए पानी मुफीद साबित हुआ है। अन्नदाता का समय खेत में धान की रोपाई में बीत रहा है। शहर के निचले हिस्से के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। खाईपार, निम्नीपार, खुटला, लोहिया पुल के पास जलभराव से लोगों का निकलना कठिन हो गया। कालू कुआं की शिक्षक कालोनी में भी जलभराव की शिकायत मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन से की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
